होम / शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 550 अंक टूटा

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 550 अंक टूटा

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : April 22, 2022, 10:37 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
निगेटिव ग्लोबल सेंटीमेंट के चलते आज भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत जोरदार गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 550 अंकों की गिरावट के साथ 57,300 के लेवल पर है जबकि निफ्टी 170 अंक फिसलकर 17,220 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान बाजार में चौतरफा बिकवाली नजर आ रही है।

सेंसेक्स के 25 शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर्स में गिरावट है जबकि 5 हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। HCL Tech, टेक महिंद्रा, भारतीय एयरटेल, पावर ग्रिड और टाटा स्टील में तेजी है। लेकिन HDFC, HDFC Bank और M&M टॉप लूजर्स हैं।

बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा टूटे

निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट है। आटो और आईटी इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुए हैं। फार्मा, मेटल, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में है। वहीं इरए के मिड कैप में गिरावट और स्मॉल कैप फ्लैट है। मिडकैप में क्रिसिल, अडाणी पावर, खरह एनर्जी, इंडिया होटेल और माइंड ट्री में तेजी है। हालांकि एयू बैंक, अशोक लेलैंड, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा कम्यूनिकेशन और टाटा कज्यूमर में गिरावट है।

बीते दिन बढ़त में बंद हुआ था बाजार

बता दें कि बीते दिन वीरवार को शेयर बाजार में अच्छी मजबूती थी। सेंसेक्स 874 अंक बढ़कर बंद हुआ था। लेकिन वीरवार अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। पहले डाउ जान्स (Dow Jones) हरे निशान में था। लेकिन यूएस फेड के चेयरमैन ने संकेत दिए हैं कि महंगाई को काबू में रखने के लिए ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके अलावा यूएस 10 साल के बॉन्ड यील्ड में तेजी आई है। इनके चलते अमेरिका का बाजार ऊपरी स्तर से लगभग 450 अंक तक गिर गया था।

यह भी पढ़ें : रूस में अपना कारोबार बंद करेगी Tata Steel

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे मिलेंगे तरह तरह के फ्रेश आम, Amazon Fresh ने शुरू की ये खास सर्विस

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

Photo of The Year Award: महिला के शव के साथ परेड करते हमास आतंकियों की तस्वीर ने जीता पुरस्कार, सोशल मीडिया पर हंगामा
Rameshwaram Cafe Blast: NIA ने जारी की रामेश्वरम ब्लास्ट आरोपियों की नई तस्वीरें, 10 लाख रुपये इनाम का किया ऐलान
Cholesterol: भारत के युवाओं में क्यों तेज़ी से बढ़ रहा काॅलेस्ट्राॅल? जानें वजह
एक्ट्रेस Shubha Khote के पति दिनेश बलसावर का हुआ निधन, 60 साल की उम्र में ली अतिंम सांस
Surya Grahan 2024: साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना बिगडेंगे सारे काम
Satyendar Jain: AAP के लिए बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने दी सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी
Hair Growth: स्ट्रेस बढ़ने के कारण झड़ रहें हैं बाल, तो पिएं बायोटिन रिच स्मूदी
ADVERTISEMENT