होम / बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 280 अंक चढ़कर 54615 पर पहुंचा

बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 280 अंक चढ़कर 54615 पर पहुंचा

India News Desk • LAST UPDATED : May 23, 2022, 10:46 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। सेंसेक्स 133 अंकों की बढ़त के साथ 54,459 पर और निफ्टी 24 अंक बढ़कर 16290 पर खुला था। लेकिन शुरूआती मिनटों में ही बाजार में एक गिरावट आई और सेंसेक्स व निफ्टी लाल निशान में आ गए। इसके कुछ देर बाद फिर से सेंसेक्स ने ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया।
फिलहाल सेंसेक्स 280 अंकों की तेजी के साथ 54615 पर और निफ्टी 65 अंक ऊपर 16325 पर कारोबार कर रहा है।

मेटर शेयरों में 8 प्रतिशत की गिरावट

बैंक, फाइनेंशियल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान में हैं। वहीं आटो शेयर भी बढ़त है। लेकिन एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स लाल निशान में हैं। मेटल शेयर में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। कारोबार में दिग्गज शेयरों में भी मिक्स्ड रिएक्शन है। सेंसेक्स 30 के 19 शेयरों में तेजी है। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी, टाइटन, एशियन पेंट्स और महिंद्रा में तेजी है। करीब 1563 शेयर में तेजी, 531 शेयर में गिरावट और 98 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शुक्रवार को बाजार में आई थी तेजी

गौरतलब है कि आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार को बाजार ने जबरदस्त वापसी की थी। सेंसेक्स 1,534.16 अंक (2.91 फीसदी) चढ़कर 54,326.39 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 456.75 अंक (2.89 फीसदी) के उछाल के साथ 16,266.15 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें : केंद्र के बाद इन 2 राज्यों ने भी घटाई एक्साइज डयूटी, जनता को मिली डबल राहत

ये भी पढ़ें : FPI की निकासी जारी, 20 मई तक भारतीय बाजारों से निकाले 35000 करोड़ रुपए

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Salt or Sugar: दही के साथ नमक या चीनी? जानिए क्या है खाने का सही तरीका- Indianews
Ram Lala: इस देश में स्थापित की जाएगी अयोध्या के भगवान राम की मूर्ति की रेप्लिका! काशी के मूर्तिकार ने बनाई- Indianews
IPL 2024 से बाहर हुआ CSK का ओपनर बल्लेबाज, इंग्लैड के इस खिलाड़ी को मिली जगह
Diljit Dosanjh नहीं बल्कि, Amar Singh Chamkila में इस मशहूर कॉमेडियन को लेना चाहते थे एआर रहमान -Indianews
विश्व चैंपियन कप्तान का बड़ा बयान, T20 World Cup में ओपनिंग के लिए इस खिलाड़ी को बताया पहली पसंद
अपनी शादी का कार्ड लिए काशी विश्वनाथ पहुंचीं Arti Singh, लाल सूट व हाथों में चूड़ियां पहने खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस -Indianews
Delhi liquor policy case: अरविंद केजरीवाल क्यों खा रहे रोजाना आम, आलू पराठा? ईडी ने कोर्ट में लगाया यह बड़ा आरोप- Indianews