होम / Share Market Update 19 January 2022 सेंसेक्स में 350 से ज्यादा पॉइंट की गिरावट

Share Market Update 19 January 2022 सेंसेक्स में 350 से ज्यादा पॉइंट की गिरावट

Sameer Saini • LAST UPDATED : January 19, 2022, 12:27 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Share Market Update 19 January 2022 : बुधवार को आज शेयर बाजार में उत्तार चढ़ाव के बीच भारी गिरावट देखने को मिली है। इसी के तहत सेंसेक्स आज 350 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 60390 के आसपास है। वहीं निफ्टी में भी 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट हो चुकी है और यह उतार-चढ़ाव के बीच 18000 के लेवल पर टिका हुआ है जोकि काफी मजबूत लेवल बताया जा रहा है। सेंसेक्स 91 अंक ऊपर 60,845 पर खुला था। पहले ही एक घंटे के भतीर इसने 60,870 का ऊपरी और 60,430 का निचला स्तर बनाया।

इन शेयरों पर रहेगा फोकस Share Market Update 

Stock Market Live News Update
Stock Market Live News Update

कारोबार के दौरान आज एयरटेल, आई़डीबीआई बैंक, सीएसबी बैंक, अपोलो टॉयर्स, रिलायंस, वोडाफोन आइडिया, ब्लू स्टार, बजाज फाइनेंस, आलोक इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई प्रू लाइफ इंश्योरेंस, टाटा एलेक्सी, सुप्रिया लाइफसाइंस और शालीमार पेंट्स जैसे शेयरों पर फोकस रहेगा। इसके अलावा आज बजाज आटो, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, एलएंडटी इंफोटक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एपटेक, सीट, ओरिएंट ग्रीन पॉवर कंपनी, नेल्को, रैलीस इंडिया, सारेगामा इंडिया, टाटा कम्यूनिकेशंस, टाटा इंवेस्टमेंट और ओरेकेल फाइनेंशियल समेत कई कंपनियों के नतीजे आएंगे।

कल भी गिरावट में खुला था बाजार Share Market Latest Update

Stock Market Live News Update
Stock Market Live News Update

बता दें कि एक दिन पहले भी सेंसेक्स 554 अंक टूटा था। सेंसेक्स 0.90% गिरकर 60,754 पर बंद हुआ था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 195 अंक की फिसलन के साथ 18,113 पर बंद हुआ था। निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे। सबसे ज्यादा गिरावट 2.61 फीसदी निफ्टी रियल्टी में रही थी।

Share Market Update 19 January 2022

Also Read : Share Market Update 18 January 2022 सेंसेक्स 200 और निफ्टी में 75 अंको की गिरावट

Also Read : Share Market Tips For Beginners : बिगिनर्स के लिए शेयर मार्केट टिप्स

Connect With Us : Twitter | Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Faridabad: फरीदाबाद में बैंक मैनेजर को किया अगवा, किरायेदारों ने मालिक के खिलाफ रची थी साजिश-Indianews
RCB 250 Match: IPL में अपने 250 मैच पूरे करेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, देखें Winning Percentage और अन्य आंकड़ें
‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम Maera Mishra ने रचाई सगाई, चांदी के लहंगे में गिराई बिजली -Indianews
Arunachal Pradesh Landslide: अरूणाचल प्रेदश में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के साथ बहा चीन बॉर्डर को जोड़ता Highway-Indianews
Rajasthan: तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, जैसलमेर में हुई आपातकाल लैंडिंग-Indianews
कुत्ते से तुलना किए जाने पर Aayush Sharma के छलके आसुं, डेब्यू के बाद का किस्सा किया शेयर – Indianews
IPL 2024: SRH vs RCB के बीच खेला जाएगा मुकाबला, यहां देखें Pitch और Weather Report
ADVERTISEMENT