होम / Share Market Update Today 28 March 2022 सेंसेक्स और निफ्टी आज इतनी गिरावट में

Share Market Update Today 28 March 2022 सेंसेक्स और निफ्टी आज इतनी गिरावट में

Sameer Saini • LAST UPDATED : March 28, 2022, 12:31 pm IST

Share Market Update Today 28 March 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Share Market Update Today 28 March 2022 फ्लैट ग्लोबल सेंटीमेंटस के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले ही दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार आज खुला तो बढ़त में था लेकिन थोड़ी देर बाद इसमें गिरावट आ गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 440 अंकों की गिरावट के साथ 56,920 पर आ गया है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 125 अंकों की गिरावट के साथ 17,025 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में आज HDFC बैंक, TCS और डॉ रेड्डी में सबसे ज्यादा गिरावट है। वहीं रिलायंस, मारुति और टाटा स्टील टॉप गेनर्स हैं।

तीनों इंडेक्स लाल निशान में

सबसे ज्यादा दबाव बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में दिख रहा है। वहीं आईटी शेयरों में भी बिकवाली हावी है। निफ्टी पर तीनों इंडेक्स लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर लाल निशान में हैं। वहीं निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG और IT में गिरावट है।

सबसे ज्यादा बढ़त मीडिया इंडेक्स में है। ये 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। PSU Bank और रियलटी में करीब 1 प्रतिशत से कम की गिरावट है। आटो करीब 0.14% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा। मेटल, फार्मा में भी बढ़त है।

क्रूड आयल 117 डॉलर प्रति बैरल

जानना जरूरी है कि क्रूड आयल 117 डॉलर प्रति बैरल के पार है। उधर, आखिरी कारोबारी सत्र में भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों मेंं भी मिला जुला रुख था। यूएस में इकोनॉमिक डाटा आने वाला है, जिसके पहले निवेशक सतर्क हैं। महंगाई और रूस व यूक्रेन संकट पर भी निवेशकों की नजर है।

Share Market Update Today 28 March 2022

Also Read : Share Market Update Today 25 March 2022 शेयर मार्केट में आज इतनी गिरावट

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.