<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, एक किलो का भाव 2 लाख रुपये के करीब, जानें आज का ताजा रेट

Silver Rate 5 November 2026: चांदी की कीमतों में तेजी के बीच जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी का ताजा भाव और खरीदारी से पहले जरूरी अपडेट.

Silver Rate 5 November 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को बाजार खुलने के बाद चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर दिल्ली के सर्राफा बाजार तक चांदी महंगी हुई है. ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले आज का ताजा भाव जरूर जान लें.

MCX पर चांदी 2,418 रुपये हुई महंगी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.29 फीसदी यानी 2,418 रुपये बढ़कर 1,90,153 रुपये प्रति किलो हो गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,87,735 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

गुडरिटर्न्स पर चांदी का भाव 2 लाख रुपये

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये प्रति किलो है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में स्थानीय मांग, टैक्स और अन्य कारणों से कीमतों में अंतर हो सकता है. अगर आप चांदी के गहने, सिक्के या अन्य सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 1 किलो चांदी का दाम
दिल्ली ₹2,00,000
मुंबई ₹2,00,000
कोलकाता ₹2,00,000
चेन्नई ₹2,00,000
पटना ₹2,00,000
लखनऊ ₹2,00,000
अलीगढ़ ₹2,00,000
मेरठ ₹2,00,000
अयोध्या ₹2,00,000

ये भी पढ़ें:  Google-Microsoft में कर्मचारियों को एग्जिट ऑफर, AI पर खर्च बढ़ा, कंपनियों ने बदली अपनी रणनीति

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 9,000 रुपये महंगी होकर 1.93 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1.84 लाख रुपये प्रति किलो था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत 4.5 फीसदी बढ़कर 52.03 डॉलर प्रति औंस हो गई.

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर आया उछाल, दिल्ली से लेकर मुंबई तक; जानें आज का ताजा रेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत, ईरान ने 4 देशों के लिए बदले नियम, क्या अब आसान होगी तेल की सप्लाई?

ईरान ने भारत समेत 4 देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने में छूट देने…

Last Updated: November 5, 2026 11:29:00 IST

Dead Frog In Hostel Food: सब्जी में मरा हुआ मेंढक, हॉस्टल में ऐसा खाना देखकर कांप उठीं छात्राएं; पूरी यूनिवर्सिटी में मच गया बवाल!

Dead Frog Found in Hostel Food: उत्कल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की सब्जी में मरा…

Last Updated: November 5, 2026 11:18:03 IST

Caught On Camera: कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात! पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, क्या था कारण?

Caught On Camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 5, 2026 11:21:38 IST

Lenskart के शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी, 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंचा स्टॉक; मुनाफा 122% बढ़ा

फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में Lenskart का मुनाफा 122% बढ़कर ₹227 करोड़ पहुंचा.…

Last Updated: November 5, 2026 10:57:15 IST

दोस्ती शर्मसार! कर्ज में डूबी सहेली ने दोस्त के घर को बनाया निशाना, लाखों के गहनों पर हाथ साफ, ऐसे खुला राज

Dehradun Crime: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 5, 2026 10:40:48 IST

Advait Energy Transitions के Q2 राजस्व में 41% की वृद्धि, PAT में 89% का उछाल

वित्त वर्ष की पहली छमाही में राजस्व 45% बढ़कर ₹400.2 करोड़ और PAT 78% बढ़कर…

Last Updated: November 5, 2026 10:37:12 IST