Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है. बीड़ी सस्ता होने की घोषणा हुई है. इसके अलावा जूते भी सस्ते होंगे. कपड़ा निर्यात करना भी सस्ता होगा. बैटरी भी सस्ती होने का ऐलान हुआ है.
Union Budget 2026: ये चीजें होंगी सस्ती
Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को भारत का आम बजट (आम बजट 2026) पेश किया. इस दौरान सरकार का फोकस ग्रामीण महिलाओं, गरीब छात्रों, इंडस्ट्री और हेल्थकेयर पर रहा. उन्होंने ऐलान किया कि 1 अप्रैल से भारत में नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा. इसके साथ ही उन्होंने 9वीं बार बजट पेश करने का नया रिकॉर्ड भी बनाया है, जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है. पिछले चार सालों की तरह इस साल का बजट भी पेपरलेस पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान कियाकि बीड़ी सस्ता होगा. इसके अलावा जूते भी सस्ते होंगे. कपड़ा निर्यात करना भी सस्ता होगा. बैटरी भी सस्ती होने का ऐलान हुआ है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) द्वारा किसी व्यक्ति को दिए जाने वाले ब्याज पर अब आयकर नहीं लगेगा. साथ ही, इस ब्याज पर TDS (टीडीएस) भी नहीं काटा जाएगा.
वित्त मंत्री ने प्रस्ताव रखा है कि कैंसर की 17 दवाओं और दुर्लभ बीमारियों की 7 अन्य दवाओं पर अब कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी, जिससे ये दवाएं सस्ती होंगी.
सरकार ने विदेश यात्रा पैकेज पर लगने वाले TCS (Tax Collected at Source) को घटाने का ऐलान किया है. अब विदेश यात्रा पैकेज पर TCS की दर 5% और 20% से घटाकर सिर्फ 2% कर दी गई है, वह भी बिना किसी राशि की सीमा के. इसके अलावा, विदेश में शिक्षा और इलाज के लिए भेजे जाने वाले पैसों पर भी TCS को 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है.
खबर अपडेट हो रही है…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…