यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन का फीचर दिया जा सकता है. यह पहले से ज्यादा किफायती और सुरक्षित भी माना जा रहा है.
UPI new rule: आज के डिजिटल दौर में यूपीआई पेमेंट किसी भी तरीके का भुगतान करने का एक आसान और बेहद किफायती तरीका माना जाता है. हालांकि, यूपीआई की कई बार अटक भी जाती है. आमतौर पर UPI पेमेंट करने के लिए लोगों को पिन नंबर डालने की जरूरत पड़ती है. हालांकि, UPI करने के लिए भारत में बहुत से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध हैं, जिनसे पेमेंट की जा सकती है. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यूपीआई पेमेंट में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं.
यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन का फीचर दिया जा सकता है. यह पहले से ज्यादा किफायती और सुरक्षित भी माना जा रहा है.
पहले या अभी तक आपको यूपीआई के जरिए किसी पेमेंट का भुगतान करने के लिए पहले 4 से 6 डिजिट का पिन नंबर डालना पड़ता था. लेकिन, अब आपको अपनी उंगली या अंगूठे का बायोमेट्रिक सेट करके उसके जरिए पेमेंट करनी होगी. इस फीचर के तहत पिन नंबर डालने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फीचर भीम ऐप में उपलब्ध है. इसके लिए आप भीम ऐप पर जाकर अपना QR कोड स्कैन करके Biometric Payments कर सकते हैं. इसके बाद आपको बैंक अकाउंट सलेक्ट करके एनेबल नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद आप फिंगरप्रिंट सेंसर पर टच कर बायोमेट्रिक्स रजिस्टर कर सकते हैं.
बायोमेट्रिक वाले इस फीचर को अब पहले से भी ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है. बायोमेट्रिक फीचर के जरिए अब पिन नंबर डालने का झंझट खत्म हो रहा है. पहले आपको पिन नंबर डालना होता था, जो किसी को भी पता चल जाए तो वह आपके फोन से पेमेंट कर सकता था. लेकिन, अब पेमेंट के लिए आपकी फिंगरप्रिंट की जरूरत पड़ेगी.
रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का…
Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…
नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…
पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…
CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…
Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…