हाल ही में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा की कि सभी पात्र महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक अकाउंट में पैसे भेज दिए जाएंगे. दरअसल, कुछ महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आ रहे थे. चलिए जानते हैं क्या है गृह आधार योजना और कौन ले सकता है इसका लाभ.
Griha Aadhar Yojana: भारत में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार अक्सर कुछ न कुछ योजनाएं निकालती रहती है, जिससे महिलाओं को लाभ मिल सके. इस बार गोवा में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को बड़ी राहत दी गई है. गोवा सरकार ने Griha Aadhar Yojana की शुरुआत की है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी.
हाल ही में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा की कि सभी पात्र महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक अकाउंट में पैसे भेज दिए जाएंगे. दरअसल, कुछ महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आ रहे थे. चलिए जानते हैं क्या है गृह आधार योजना और कौन ले सकता है इसका लाभ.
गृह आधार योजना मुख्य रूप से महिलाओं के लिए निकाली गई एक योजना है, जिसके तहत हर महीने महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1500 रुपये की धनराशि भेजी जाएगी. यह राशि महिलाओं को हर महीने 10 तारीख को मिल जाएगी. यह योजना कामकाजी महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि गृहिणियों (housewives) को सशक्त बनाने के लिए है. अगर आप हाउसवाइफ हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकती हैं. हालांकि, गृह आधार योजना साल 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर द्वारा शुरू की गई थी.
अगर आप गृहिणि हैं तो इसके लिए गोवा ऑनलाइन वेबसाइट (goaonline.gov.in) पर रजिस्टर करके अपना आवेदन भर सकती हैं. इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना है और पूछे गए सभी सवालों का जवाब देना है. इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, बैंक की डिटेल और एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करना है. इसके बाद आपका आवेदन एक्सेप्ट कर लिया जाएगा.
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला का विवाहित होना जरूरी है. इसके साथ ही वे कम से कम पिछले 15 सालों से गोवा की स्थायी निवासी होनी चाहिए. वहीं, उसकी उम्र 18 साल या इससे ज्यादा होनी चाहिए और परिवार में 3,00,000 रुपए से ज्यादा इनकम नहीं होनी चाहिए.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…