<
Categories: Career

CA Career: 5 साल की मेहनत, जिंदगीभर की कमाई, जानिए इस प्रोफेशन की सच्चाई

Chartered Accountant बनना कठिन जरूर है, लेकिन डटे रहने वालों के लिए यह शानदार करियर बनता है. Meenal Goyal के अनुसार कमाई चुने गए रास्ते पर निर्भर करती है.

CA Career Scope: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना हमेशा से एक चुनौतीपूर्ण सफर माना जाता है, लेकिन जो लोग इस राह पर डटे रहते हैं, उनके लिए यह करियर शानदार अवसर लेकर आता है. हाल ही में मीनल गोयल (Meenal Goyal) ने CA प्रोफेशन की वास्तविक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में कमाई पूरी तरह आपके चुने गए करियर पथ पर निर्भर करती है.

मीनल गोयल के अनुसार अगर कोई छात्र सभी परीक्षाएं पहली बार में पास कर ले, तो करीब 5 साल में CA बन सकता है. यह समय अपेक्षाकृत कम है, खासकर उस आर्थिक स्थिरता और सम्मान को देखते हुए जो इस प्रोफेशन में मिलता है.

छोटी और बड़ी फर्म में सैलरी का अंतर

CA बनने के बाद शुरुआती करियर में सैलरी फर्म के आकार पर काफी निर्भर करती है. छोटी अकाउंटिंग फर्म में शुरुआती पैकेज लगभग 4 से 6 लाख रुपये सालाना होता है. वहीं बड़ी फर्म में यही सैलरी 10 से 12 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. यह अंतर जिम्मेदारियों, क्लाइंट प्रोफाइल और काम के अनुभव के आधार पर होता है.

इंडस्ट्री में मिलते हैं हाई पैकेज

अगर कोई CA कॉर्पोरेट सेक्टर या इंडस्ट्री में जाता है, तो कमाई के अवसर और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. यहां पैकेज 25 लाख से लेकर 50 लाख रुपये सालाना तक हो सकता है. यह पूरी तरह आपके अनुभव, स्किल्स और कंपनी के स्तर पर निर्भर करता है.

खुद का प्रैक्टिस शुरू करने का फायदा

CA प्रोफेशन का एक बड़ा फायदा यह है कि आप अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं. खुद की प्रैक्टिस में शुरुआत में चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन जैसे-जैसे क्लाइंट बेस मजबूत होता है, कमाई की कोई सीमा नहीं रहती. इस रास्ते में आपको काम की आज़ादी, बेहतर नियंत्रण और लंबे समय तक स्थिर आय का मौका मिलता है. कई सफल CA अपने खुद के ब्रांड के जरिए बड़ी फर्मों से भी ज्यादा कमाई कर रहे हैं.

सफलता के लिए जरूरी है धैर्य और मेहनत

मीनल गोयल का मानना है कि CA बनने का सफर आसान नहीं है. इसमें निरंतर मेहनत, अनुशासन और धैर्य की जरूरत होती है। लेकिन एक बार यह मुकाम हासिल करने के बाद करियर के कई रास्ते खुल जाते हैं.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

क्या हनुमान जयंती और जन्मोत्सव एक ही है? धार्मिक दृष्टि से क्या है सही नाम ,यहां देखें पूरी जानकारी

Hanuman Jayanti vs Janmotsav difference: आज पूरे देश भर में हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया…

Last Updated: April 2, 2026 17:59:44 IST

पत्नी नहीं, सास डिंपल कपाड़िया को रात में डेट पर ले जाना चाहते थे अक्षय कुमार; वजह कर देगी आपको हैरान

Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार शादीशुदा हैं, लेकिन वह अपनी सास डिंपल कपाड़िया को करना…

Last Updated: April 2, 2026 17:46:22 IST

Viral Video: मैदान पर रिजवी ने कूटा, स्टैंड्स में फैंस ने एक-दूसरे को ‘सूता’! LSG vs DC मैच के बीच ये कैसा ‘दंगल’?

IPL 2026: लखनऊ और दिल्ली के रोमांचक मुकाबले के बीच स्टैंड्स में भिड़े फैंस, हाथापाई…

Last Updated: April 2, 2026 17:44:19 IST

सड़क पर बेहोश पड़ी थी मां, पानी लाने के लिए नंगे पैर धूप में दौड़ पड़ा मासूम, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

Kanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मार्मिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस…

Last Updated: April 2, 2026 17:36:00 IST

भारत में TVS Norton Manx R का पेटेंट, कब लॉन्च होगी ये बाइक, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में कैसी है ये सुपरबाइक

इसकी लॉन्चिंग को लेकर अलग-अलग बातें चल रही हैं. TVS इस बार 1200cc के सेगमेंट…

Last Updated: April 2, 2026 17:24:31 IST