<
Categories: CareerEducation

India Post GDS Result 2026 Date: मार्च के पहले हफ्ते में आ सकती है पहली मेरिट लिस्ट, जानें कटऑफ से लेकर चयन प्रक्रिया के बारे में

Education and Career: भारतीय डाक विभाग जल्द ही ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा. जहां, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी को ही समाप्त हो चुकी है.

India Post GDS Result Date:  भारतीय डाक विभाग जल्द ही ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी करने वाला है. जिसको लेकर विभाग द्वारा कुल 28 हजार 740 पदों पर निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी को समाप्त हो चुकी है. तो वहीं,  पिछले रुझानों को देखें तो डाक विभाग आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के 20 दिनों के अंदर ही परिणाम घोषित कर देता है, जिसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि पहली मेरिट लिस्ट मार्च के शुरुआती हफ्ते में आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर देखने को मिलेगी. 

तो वहीं, इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या फिर किसी भी तरह का कोई इंटरव्यू नहीं होता है. जहां,  उम्मीदवारों का आखिरी चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) में हासिल अंकों के आधार पर ही किया जाता है. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास उच्च शैक्षणिक योग्यता है, उन्हें इसमें कोई अतिरिक्त प्राथमिकता नहीं मिलेगी. हालांकि, मेरिट लिस्ट तैयार करते समय ग्रेड पॉइंट्स को प्रतिशत में बदला जाएगा और उसी आधार पर चयन सूची को पूरी तरह से तैयार भी किया जाएगा. 

कटऑफ अनुमान और पद विवरण

हाई कटऑफ की संभावना

दरअसल, पिछले सालों के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान जैसे प्रदेशों में जनरल कैटेगरी का कटऑफ 99-100 प्रतिशत तक जा सकता है. हालांकि, इस मामले में कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अधिकांश सर्किलों में 90 प्रतिशत से कम अंक वाले उम्मीदवारों के चयन की उम्मीद बेहद ही कम देखने को मिल सकती है. 

तो वहीं, कुल 28 हजार 636 (लगभग 28,740) पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 12 हजार 696, ओबीसी के लिए 5 हजार 694, एससी के लिए 3 हजार 942 और एसटी/EWS के लिए लगभग 2 हजार 700-2 हजार 700 पद आरक्षित हैं. 

प्रमुख राज्यों की रिक्तियां

लेकिन, सबसे ज्यादा पद महाराष्ट्र (3,553), उत्तर प्रदेश (3,169) और पश्चिम बंगाल (2,983) में भरे जाएंगे. वहीं, दिल्ली जैसे शहर में सिर्फ और सिर्फ 38 पदों पर भर्ती की जाएगी. जहां, पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाता है लेकिन विभाग आमतौर पर 5 से 6 मेरिट लिस्ट जारी करता है ताकि सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके. 

मेरिट लिस्ट चेक करने के स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर ‘GDS 2026 Schedule-I Merit List’ लिंक पर क्लिक करें और फिर अपना राज्य को चुनें और मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद पीडीएफ में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च करें. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

New PAN Card Forms: अब पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नए पैन कार्ड बनवाने के लिए भरने होंगे ये अलग-अलग फॉर्म, पढ़ें नए नियम

New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…

Last Updated: April 9, 2026 18:31:04 IST

Jharkhand: रातों-रात करोड़पति बने सिपाही! सरकारी खजाने को किया खाली, अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले पर हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: April 9, 2026 18:22:51 IST

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 9, 2026 18:16:17 IST

साफ दिख रही गंगा में गंदगी बहाने की जिद, वॉलंटियर की विनती को महिला ने किया अनसुना, वीडियो देख भड़के लोग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:37 IST

IPL 2026: DC से जीत गुजरात टाइटंस को पड़ी भारी… कप्तान शुभमन गिल पर हुआ एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:18 IST