इंटरव्यू (Interview) के दौरान 'हम आपको क्यों नियुक्त करें?' (Why should we hire you?) एक ऐसा सवाल है जो आपको अपनी काबिलियत साबित करने का आखिरी और सबसे बेहतरीन मौका देता है.
इंटरव्यू क्रेक करने के पांच बेहतरीन और बेहद ही आसान तरीके
Why Should We Hire You: आप में से कई लोग आज भी जब भी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, तो आपके दिमाग में एक चीज का खास ध्यान रहता होगा कि ‘Why Should We Hire You’ पर आप सामने वाले को कितने अच्छी तरह से जवाब दे पाएंगे. जिसका सही जवाब है कि अपने जवाब में हमेशा आत्मविश्वास रखें, कंपनी की जरूरतों का जिक्र करें और यह साफ बताएं की आपकी नियुक्ति से कंपनी का आखिर क्या फायदा होने वाला है. इस बात का खास ध्यान रखें कि रटा-रटाया जवाब देने के बजाय अपनी असली ताकत को ही इंटरव्यू के समय दिखाने की कोशिश करें.
‘मेरे पास इस क्षेत्र में कई सालों का बेहतरीन अनुभव है और मैंने अपने पिछले रोल में खास उपलब्धि हासिल की है. इसके अलावा मैं न सिर्फ आपकी आवश्यकताओं को पूरा करता हूं, बल्कि अपने अनुभव के साथ आपकी टीम को आगे बढ़ाने में तुरंत योगदान दे सकता हूं.’
इसके अलावा आप चाहें तो, कंपनी में विभिन्न चुनौती जैसे, डिजिटल उपस्थिति बढ़ाना, पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में भी आप बता सकते हैं. जिसमें आप यह कह सकते हैं कि ‘मैंने अतीत में इसी तरह की चुनौतियों पर काम किया है और सफलता हासिल की है. मेरी विशेषज्ञता आपको इस लक्ष्य को तेजी से हासिल करने में बेहद ही मदद करेगी.”
‘मैं आपकी कंपनी के मूल्यों जैसे: इनोवेशन या फिर ग्राहक सेवा का बहुत ज्यादा सम्मान करता हूं. इसमें मेरी स्किल्स के साथ-साथ मेरा सीखने का जज्बा और टीम वर्क में विश्वास मुझे इस पद के लिए एक आदर्श उम्मीदवार बनाने में सबसे ज्यादा मदद करता है.’
इसमं आप यह बता सकते हैं कि ‘मेरे पास इस काम के साथ-साथ दूसरे अन्य तरह के कामों का भी ज्ञान है, जो इस भूमिका के लिए बेहद ही प्रभावी मेल है. दरअसल, यह मुझे तकनीकी पहलुओं को समझने में न सिर्फ मदद करता है, बल्कि मैं ज्यादा व्यापक समाधान दे सकता हूं’.
और सबसे आखिरी में ‘एक फ्रेशर के रूप में, मेरे पास काम के प्रति जबरदस्त ऊर्जा और नई चीजें सीखने की उत्सुकता है. इसके अलावा मैंने अपनी इंटर्नशिप या फिर प्रोजेक्ट्स के दौरान कई तरह की महारत हासिल की है.’
KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…
Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…
अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…
क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…
थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…