<
Categories: Career

Google Work: गूगल में काम करने का शानदार मौका, केवल 40 घंटे में कमाएं 10 लाख, जानें कौन करेगा आवेदन

Google के साथ जुड़कर अगर काम करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आप भी यहां आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.

Google Fellowship: इंटरनेट और टेक्नोलॉजी पॉलिसी में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए गूगल ने पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप समर 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिया है. यह प्रतिष्ठित फेलोशिप छात्रों को Washington, DC में सार्वजनिक हित से जुड़े संगठनों के साथ काम करने का मौका देती है, जहां वे टेक्नोलॉजी और इंटरनेट पॉलिसी से जुड़े अहम मुद्दों पर वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं. यह एक पेड समर प्रोग्राम है, जो नीति निर्माण, डिजिटल अधिकार, और इंटरनेट गवर्नेंस जैसे विषयों को समझने का शानदार अवसर प्रदान करता है.

इस फेलोशिप के जरिए छात्र विशेषज्ञों के साथ काम करते हुए अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026, दोपहर 12 बजे (ET) है, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है.

क्या है गूगल पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप

गूगल पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप एक ऐसा कार्यक्रम है, जो छात्रों को इंटरनेट, टेक्नोलॉजी और पब्लिक पॉलिसी से जुड़े विषयों पर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है. चयनित फेलो को किसी होस्ट संगठन के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, जहां उन्हें एक लीड मेंटर भी दिया जाएगा.

फेलोशिप के दौरान छात्र विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, जैसे:

पॉलिसी से जुड़े मुद्दों पर रिसर्च और विश्लेषण
रिपोर्ट और व्हाइट पेपर तैयार करना
सरकारी और इंडस्ट्री से जुड़ी मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस में भाग लेना
टेक्नोलॉजी पॉलिसी से जुड़े एडवोकेसी कार्यों में योगदान देना
इस अनुभव से छात्रों को सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में गहरी समझ विकसित करने का मौका मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस फेलोशिप के लिए किसी भी विषय के छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनमें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी पॉलिसी के प्रति स्पष्ट रुचि हो.

पात्रता के लिए कुछ मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:

उम्मीदवार का 30 अगस्त 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में नामांकित होना या प्रवेश मिलना आवश्यक है.
छात्र अंडरग्रेजुएट, मास्टर्स या PhD प्रोग्राम में पढ़ रहे हो सकते हैं.
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
जो लोग पहले Google Policy Fellow रह चुके हैं, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते.

कितना मिलेगा वजीफा?

इस फेलोशिप में छात्रों को अच्छा स्टाइपेंड (वजीफा) भी दिया जाएगा.
फुल-टाइम (40 घंटे प्रति सप्ताह): $12,000 (लगभग 10 लाख)
पार्ट-टाइम (20 घंटे प्रति सप्ताह): $6,000 (लगभग 5 लाख)

यह भुगतान होस्ट संगठन द्वारा किया जाएगा और यह उनके मूल्यांकन तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूरा होने पर निर्भर करेगा.

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए क्या नियम हैं?

अंतरराष्ट्रीय छात्र भी इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, उन्हें उस देश में काम करने की वैध अनुमति (Work Authorization) होनी चाहिए जहां वे फेलोशिप करेंगे. Google ने स्पष्ट किया है कि वह वीज़ा या अन्य दस्तावेज़ों के लिए कोई सहायता प्रदान नहीं करेगा, इसलिए उम्मीदवारों को पहले से अपनी योग्यता की जांच करनी होगी.

प्रोग्राम की अवधि और आवेदन प्रक्रिया

समर 2026 फेलोशिप जून 2026 से अगस्त 2026 तक चलेगी. गूगल का सुझाव है कि फेलो Washington DC में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहें, हालांकि कुछ होस्ट संगठन रिमोट विकल्प भी दे सकते हैं. उम्मीदवार अधिकतम दो होस्ट संगठनों के लिए आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों से सीधे होस्ट संगठन संपर्क करेंगे. जो छात्र टेक्नोलॉजी और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह फेलोशिप अनुभव, नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ का बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST