<
Categories: Career

UPSC Rank Controversy: यूपीएससी के 708 रैंक पर दो दावेदारी, अब क्या होगा रिजल्ट? इस पर टिकीं सबकी नजरें

UPSC CSE 2025 में AIR 708 को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जहां उत्तराखंड और केरल की दो छात्राओं ने अपने चयन का दावा किया है. वहीं अब इन पर सभी की निगाहें टिकीं हैं.

UPSC Rank Controversy: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज एग्जाम (UPSC CSE) 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद एक अनोखा विवाद सामने आया है. इस बार ऑल इंडिया रैंक (AIR) 708 को लेकर दो अलग-अलग राज्यों की छात्राओं ने अपने चयन का दावा किया है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है.

आयोग की जारी मेरिट लिस्ट में फैरुज फातिमा एम (FAIRUZ FATHIMA M), रोल नंबर 2402117, AIR 708 पर दर्ज है. लेकिन इसी नाम से उत्तराखंड और केरल दोनों राज्यों की छात्राएं खुद को चयनित बता रही हैं. इस वजह से दोनों राज्यों में चर्चा तेज हो गई है और लोग आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं.

उत्तराखंड की फैरुज फातिमा का दावा

उत्तराखंड के Piran Kaliyar क्षेत्र की रहने वाली फैरुज फातिमा एम ने कहा है कि UPSC मेरिट लिस्ट में दर्ज नाम उन्हीं का है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बताया कि वह वर्तमान में Reserve Bank of India (RBI) में कार्यरत हैं और उनके पिता ट्रक चालक हैं. इस पर परिवार ने उनकी सफलता पर खुशी जताई. जैसे ही चयन की खबर फैली, इलाके में जश्न का माहौल बन गया और लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे. अब अंतिम स्थिति UPSC द्वारा मार्कशीट जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. आयोग आमतौर पर परिणाम के कुछ समय बाद विस्तृत मार्कशीट अपलोड करता है.

केरल की फैरुज फातिमा ने भी किया दावा

केरल की रहने वाली एक अन्य छात्रा, जिनका नाम भी फैरुज फातिमा एम है, ने भी AIR 708 पर अपने चयन का दावा किया है. उनके कोचिंग संस्थान ने भी सोशल मीडिया और पोस्टर के माध्यम से उन्हें बधाई दी, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया.

UPSC

खुशी और भ्रम का मिश्रण

दोनों राज्यों में एक ही नाम और रैंक को लेकर दावों के कारण खुशी के साथ-साथ भ्रम भी फैला. उत्तराखंड में लोग अपनी फैरुज को बधाई दे रहे हैं, वहीं केरल में भी उसी नाम की छात्रा के चयन की खबर फैल चुकी है. इस वजह से दोनों जगहों पर भीड़ और चर्चाएं बढ़ गई हैं.

UPSC 1

आधिकारिक मार्कशीट पर सबकी नजर

फिलहाल सभी की निगाहें UPSC द्वारा जल्द जारी की जाने वाली आधिकारिक मार्कशीट पर टिकी हैं. जब आयोग विस्तृत मार्कशीट और उम्मीदवारों की जानकारी सार्वजनिक करेगा, तब ही स्पष्ट होगा कि AIR 708 की वास्तविक चयनित छात्रा कौन है.

इस अनोखे विवाद ने UPSC 2025 के परिणाम को लेकर देशभर में नई चर्चा छेड़ दी है. अब सभी को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, जो भ्रम को पूरी तरह समाप्त कर सकती है.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Up Gold Silver Price Today: बढ़ा या घटा? जानें आज आपके शहर में क्या है सोने का भाव

आज का गोल्ड का रेट: सोने की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच…

Last Updated: April 2, 2026 11:23:40 IST

UP Crime News: बहन को छुआ तो जमीन में दोस्त को गाड़ा! UP में 9 महीने बाद मिला कंकाल; दहशत में इलाका

Farrukhabad: फर्रुखाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, 20…

Last Updated: April 2, 2026 11:18:34 IST

Chaitra Purnima 2026:  साल की पहली पूर्णिमा आज, स्नान-दान से होगा दोगुना लाभ, जानें मुहूर्त और महत्व

Chaitra Purnima 2026 Date: आज हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा हो है. यह दिन आध्यात्मिक…

Last Updated: April 2, 2026 11:17:13 IST

खाना या स्लो पॉइजन! वंदे भारत में लंच के बाद महिला के सूज गए होंठ, भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

देश की शान मानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खाने की खराब…

Last Updated: April 2, 2026 11:14:19 IST

PSEB Result 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे जल्द, जानें डेट, प्रक्रिया और जरूरी अपडेट

Punjab Board PSEB 5th, 8th Result 2026 Date: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं का रिजल्ट…

Last Updated: April 2, 2026 11:12:42 IST

1 करोड़ के निवेश में 4 करोड़ का परफॉर्मेंस, समीर रिजवी ने दिल्ली को हार से बचाया; लखनऊ को चटाई धूल

Sameer Rizvi: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ने कल लखनऊ के खिलाफ 70 रनों…

Last Updated: April 2, 2026 10:59:05 IST