होम / Female SI की भर्ती परीक्षा में 546 लड़कियां पास

Female SI की भर्ती परीक्षा में 546 लड़कियां पास

India News Editor • LAST UPDATED : October 10, 2021, 12:53 pm IST

Female SI
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 26 सितंबर को ली गई महिला एसआई की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पास हुई उम्मीदवारों की अब 13 अक्टूबर को फिजिकल की परीक्षा होगी। इसके लिए आयोग ने एडमिट कार्ड वेबसाइट पर डाल दिए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व फरीदाबाद में हुई परीक्षा में 546 लड़कियां पास हुई हैं।

अब ये सभी पास लड़कियां 13 अक्टूबर को पंचकूला के परेड ग्राउंड में शारीरिक दक्षता की परीक्षा देंगी। इस परीक्षा में नॉलेज टेस्ट होगा। इसे 80% वेटेज मिलेगा। यह आब्जेक्टिव टाइप का होगा और इसमें मल्टीपल च्वाइस प्रश्न होंगे। परीक्षा का लिखित भाग समाप्त होने के बाद, टॉपर उम्मीदवारों को परीक्षा में मेरिट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट से गुजरना होगा।

Connect Us : Twitter Facebook

Tags:

Female SI

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.