होम / Sidhu Target AAP : चंडीगढ़ पंजाब के हाथ से चला गया और नई सरकार सांसदों के सौदे कर रही है : नवजोत सिद्धू

Sidhu Target AAP : चंडीगढ़ पंजाब के हाथ से चला गया और नई सरकार सांसदों के सौदे कर रही है : नवजोत सिद्धू

Harpreet Singh • LAST UPDATED : March 31, 2022, 8:03 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Sidhu Target AAP : पंजाब में हार के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से अपने अंदाज में बोले हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में खुद अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव हारने के बाद से कुछ दिन वह चुप्पी शाधे हुए थे, लेकिन अब सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे हैं।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन में हुए शामिल Sidhu Target AAP

इसके अलावा वीरवार को वह पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की महंगाई के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में भी शामिल हुए। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने आप पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह नई सरकार पंजाब की रूह का समझौता कर रही है। राज्यसभा में बाहरी लोगों को भेजने का भी सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया।

मैं पंजाब की रूह की जंग लड़ रहा हूं

सिद्धू ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब के हाथ से चला गया है। वहां अब अफसरों की नियुक्ति कोई और ही कर रहा है। यहां एक नई सरकार आई है, वो सांसदों के सौदे कर रही है। ये लोग तो सांसदों की ही बोली लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जो लड़ाई लड़ रहा हूं, वह पंजाब की रूह की जंग है।

यह पंजाब के अस्तित्व की लड़ाई है Sidhu Target AAP

मैं बगराड़ी भी पंजाब की रूह के लिए लड़ने को ही गया था। मुझे बताओ कि क्या यह शहीद भगंत सिंह और भीमराव आंबेडकर की विचारधारा से समझौता नहीं हो रहा है।

यह आंदोलन पंजाब की रूह का आंदोलन है। यह पंजाब के अस्तित्व की लड़ाई है, ये जीतने भी विधायक यहां खड़े हैं, हार गए हैं, लेकिन मरे नहीं हैं।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से खुद को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के दो दर्जन नेताओं को बुलाकर उन्होंने बैठक भी की। Sidhu Target AAP

Read More : Corona Update : दिल्ली में अब मास्क न लगाने पर नहीं लगेगा जुमार्ना, महामारी एक्ट रहेगा जारी

Also Read : Bhangi Chau Renewal : भंगी चौ को पटियाला की बड़ी और छोटी नदी की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

Connect With Us: Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT