India News CG (इंडिया न्यूज़),Bemetara: छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले में मरीज के साथ डॉक्टर ने जमकर मारपीट की है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद थाना में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता दें कि मामला बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र का है। शनिवार देर रात थाना में मरीज और उनके परिजनों द्वारा जमकर हंगामा करने पर रात लगभग 10 बजे FIR दर्ज की गई है। पीड़ित मरीज का नाम कृष्ण कुमार लोधी जिसकी उम्र 46 साल है, जो कि ग्राम तोरन का रहने वाला है।
उपचार नहीं किया
आपको बता दें कि कल शनिवार को ग्राम तोरन से थानखम्हरिया काम से आया था। थानखम्हरिया में साजा बायपास के पास अचानक उंगली को कुत्ता ने जोर से कांट दिया, जिससे खुन बहने लगा। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थानखम्हरिया( गुवारा) गए। जहां लगभग शाम 6 बजे म में डॉक्टर अजित कुमार नायक मिले। डॉक्टर को इलाज के लिए बोला गया। इस पर डॉक्टर ने जमकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी और इलाज नहीं किया।
अजित कुमार नायक के खिलाफ शिकायत दर्ज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उल्टे हॉस्पिटल से भगा दिया। इसके बाद थाना में जाकर डॉक्टर अजित कुमार नायक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।