Hindi News / Chhattisgarh / Cg Holi 2025 100 Years Old Unique Tradition Of This Village Ancient Practice Of Holika Dahan Due To Pandemic

इस गांव की 100 साल पुरानी अनोखी परंपरा, महामारी के कारण होलिका दहन की प्राचीन प्रथा

India News (इंडिया न्यूज), CG Holi 2025: भारत में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, खासकर होलिका दहन के साथ जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

BY: Shagun Chaurasia • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), CG Holi 2025: भारत में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, खासकर होलिका दहन के साथ जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के एक छोटे से गांव सलोनी में होलिका दहन की परंपरा आज भी नहीं निभाई जाती। यहां के लोग रंग और गुलाल से होली मनाते हैं, लेकिन होलिका दहन नहीं करते।

100 साल पुरानी परंपरा

यह परंपरा लगभग 100 साल पुरानी है। गांव के बुजुर्गों के अनुसार, कुछ साल पहले एक भयंकर महामारी ने सलोनी गांव को अपनी चपेट में ले लिया था। इस महामारी में न केवल कई ग्रामीणों की जान गई, बल्कि उनके पशुओं को भी भारी नुकसान हुआ था। तब गांव के कुछ अनुभवी लोगों ने यह निर्णय लिया कि भविष्य में होलिका दहन नहीं किया जाएगा। उनका मानना था कि होलिका जलाने से गांव में आफत आती है। तब से लेकर आज तक, इस गांव में होलिका दहन की परंपरा नहीं चली आ रही है।

मेरी बसंती नहीं मिलेगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा…गर्लफ्रेंड के लिए सरफिरा आशिक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जमकर किया हंगामा

haryana Holi 2025

MP में ‘ड्राई डे’ की घोषणा, होली के रंग हुए फीके…क्या है ये सुरक्षा के नए इंतजाम?

खास अंदाज में होली

सलोनी गांव में होली का त्योहार खास अंदाज में मनाया जाता है। यहां के लोग रंग और गुलाल से होली खेलते हैं और नाच-गाने के साथ खुशी का इजहार करते हैं। गांव के लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इसके अलावा, नगाड़ों की धुन पर गांववाले उमंग से नृत्य करते हैं।

लोगो में श्रद्धा और विश्वास

इस अनोखी परंपरा को आज भी सलोनी गांव के लोग बड़े श्रद्धा और विश्वास के साथ निभाते हैं। यह उनके लिए एक खास धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है। वे मानते हैं कि इस तरह होली मनाने से गांव में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।

BJP नेता की पत्नी का बेरहमी से कत्ल! बेटे ने लिया सौतेली मां से खौफनाक बदला…देख पुलिस भी रह गई हैरान

Tags:

CG Holi 2025:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue