Hindi News / Chhattisgarh / Cg News Nia Takes Big Action In Kanker Four More Accused Arrested In Police Jawan Murder Case

CG News: कांकेर में NIA की बड़ी कार्रवाई! पुलिस जवान की हत्या मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में, जानकारी के मुताबिक ये गिरफ्तारियां पुलिस जवान की हत्या से जुड़े मामले में की गई हैं। इससे पहले भी NIA ने दो बार दबिश देकर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

BY: Anjali Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में, जानकारी के मुताबिक ये गिरफ्तारियां पुलिस जवान की हत्या से जुड़े मामले में की गई हैं। इससे पहले भी NIA ने दो बार दबिश देकर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कौन है वो महिला जिससे सबसे बड़ी अदालत ने मांगे 25 करोड़ रुपए? दिया 3 महीने का अल्टीमेटम, देखने लायक था कपिल सिब्बल का मुंह

“छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया”- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक संबोधन, प्रदेश के लिए गौरव और आत्मीयता से भरा पल

CG News

आमाबेड़ा थानाक्षेत्र की घटना से जुड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, यह मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस जवान की हत्या के बाद से ही NIA इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान हत्या से जुड़े अहम सुराग मिलने के बाद आज चार और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भी NIA की टीम ने दो बार छापेमारी कर इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अभी भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में और खुलासे किए जाएंगे।

कांकेर एसपी ने पुष्टि की

ऐसे में, कांकेर एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है और बताया कि NIA टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस जवान की हत्या के पीछे किन कारणों से साजिश रची गई, इस पर भी जांच चल रही है। NIA की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं।

Moradabad Crime News: धर्म विशेष के 4 लड़कों ने लूटी बच्ची की इज्जत, अब बरपेगा CM योगी का कहर?

Tags:

cg news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue