India News CG (इंडिया न्यूज), CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, बात दें कि, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में बूंदा-बांदी के आसार जताए हैं। हालाँकि इसके अलावा, बारिश की संभावना अब बेहद कम रह गई है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें देखी जा सकती हैं। इसके तुरंत बाद ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी।
Bihar Weather: बिहार में बदली हवाओं की दिशा! मानसून के बाद ठंड की जल्द दस्तक
जल्द देगी ठंड दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। दूसरी तरफ, इसका असर तापमान पर भी दिखाई देने लगा है, और रात के समय तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। नवंबर के शुरुआती दिनों से हल्की ठंड का अनुभव होने लगेगा, जिससे राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। IMD के मुताबिक, आने वाले 3-4 दिनों के भीतर, मानसून पूरी तरह से विदाई ले चुका होगा।
अगले कुछ दिनों में मानसून की विदाई
जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर सहित कुछ जिलों में हल्की गर्मी का भी एहसास हो रहा है, जहां तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। यह स्थिति जल्द ही बदलने की उम्मीद है, क्योंकि मौसम में बदलाव की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऐसे में, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के अंतिम चरण के बाद, ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बूंदा-बांदी के बाद ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ में मानसून अब अलविदा कहने की तैयारी में है, और राज्य में मौसम के जल्द बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
Delhi Weathe Update: दिल्ली में बढ़ेगी सुबह-शाम की ठंड, 2 दिन बाद गिरेगा पारा