Hindi News / Chhattisgarh / Cg Weather News Today Heat Has Increased Problems Temperature Will Increase Further Imd Has Issued An Alert

CG Weather News Today: गर्मी ने बढ़ाई परेशानियां, तापमान में होगी और बढ़त, IMD ने जारी किया अलर्ट

India News (इंडिया न्यूज), CG Weather News Today: छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गर्मी का असर महसूस किया जाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म […]

BY: Shagun Chaurasia • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), CG Weather News Today: छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गर्मी का असर महसूस किया जाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन और रात दोनों गर्म

राजधानी रायपुर में तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को भी दिन का तापमान 36.5 डिग्री था, जो औसत से अधिक था। रात का तापमान भी 22.5 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी महसूस हो रही है।

पुलिस ने आदिवासियों को नक्सली बताकर…पूर्व सांसद ने उठाए कई अहम सवाल, क्या है ये हीरन बैगा फर्जी एनकाउंटर का बवाल?

CG weather update

पारा बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का होने लगा अहसास, अभी और बढ़ेगी मुश्किल

लगातार बढ़ता तापमान

दुर्ग में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, बेमेतरा में पारा 36.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। वहीं, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में दिन का तापमान 33.8 डिग्री और रात का तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। यहां रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।

रातें हुई ठंडी

सरगुजा संभाग में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, लेकिन रातें अभी भी ठंडी हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। हालांकि, दिन में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री तक पहुंच गया। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां रात का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13 मार्च तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी, जिसके बाद यह स्थिर रह सकता है। प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर खत्म हो चुका है, जिससे रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

MP Weather News Today: मौसम का बदलता मिजाज, गर्मी का चढ़ा पारा, जाने क्या है अपडेट…

Tags:

CG Weather News Today
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue