India News (इंडिया न्यूज), CG Weather News Today: छत्तीसगढ़ में अब गर्मी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश में उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने और पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे ठंडी रात अंबिकापुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
CG Weather News Today
Bihar Politics: ‘इनके हसबैंड जेल गए, तो वाइफ को…’ विधानसभा में बरसे राबड़ी देवी पर CM नीतीश
राजधानी रायपुर में 8 मार्च को आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा, और दिन में तेज धूप पड़ेगी। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इसका छत्तीसगढ़ पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी का असर बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान के कारण आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में लू चल सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे धूप से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें और अधिक मात्रा में पानी पिएं।
8 मार्च 2025 को प्रदेश के विभिन्न संभागों में गर्मी बढ़ने की संभावना है-
रायपुर और दुर्ग- अधिकतम 37°C, न्यूनतम 16°C
बिलासपुर- अधिकतम 37°C, न्यूनतम 14°C
बस्तर (जगदलपुर)- अधिकतम 36°C, न्यूनतम 13°C
सरगुजा (अंबिकापुर)- अधिकतम 33°C, न्यूनतम 13°C