Hindi News / Chhattisgarh / Cg Weather The Changing Direction Of The Winds Has Increased The Chill What Will Be The Weather Like Read The Report

CG Weather: हवाओं के बदलते रुख ने बढ़ाई ठिठुरन! कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? पढ़ें रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

BY: Anjali Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 05 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

“छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया”- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक संबोधन, प्रदेश के लिए गौरव और आत्मीयता से भरा पल

CG Weather

48 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज

ऐसे में, मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, 5 मार्च के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है। बता दें, विशेष रूप से बस्तर संभाग के जिलों में तापमान में गिरावट का असर 6 मार्च तक देखने को मिलेगा। इस दौरान सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।

तापमान में भारी गिरावट दर्ज

रिपोर्ट के अनुसार, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं का प्रभाव जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

58 घंटे Kiss का वर्ल्ड रिकार्ड, अब तलाक ले रहा है कपल, जानें क्यों हो रही है इतनी चर्चा?

Tags:

CG Weather
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue