India News (इंडिया न्यूज), CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर सकती हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन 5 मार्च के बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बस्तर संभाग में यह प्रभाव 6 मार्च तक बने रहने की उम्मीद है, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
CG Weather Update
Petrol Diesel Price Today: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत? घर बैठे इस तरह करें चेक
बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे गर्म स्थान राजनांदगांव रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा स्थान अंबिकापुर* रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर में 4 मार्च को आसमान साफ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और रात में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
बस्तर संभाग- अधिकतम 33-35°C, न्यूनतम- 17-19°C
दुर्ग संभाग- अधिकतम 36-38°C, न्यूनतम- 20-22°C
रायपुर संभाग- अधिकतम 35-37°C, न्यूनतम- 20-22°C
बिलासपुर संभाग- अधिकतम 34-36°C, न्यूनतम- 18-20°C
सरगुजा संभाग- अधिकतम 30-32°C, न्यूनतम- 15-17°C
मौसम विभाग ने नागरिकों को दिन में तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। वहीं, सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है। आने वाले दिनों में तापमान में और बदलाव हो सकता है, इसलिए मौसम की जानकारी लेते रहें।
MP Weather Update: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, मार्च के शुरू होते ही बर्फबारी ने ढाया कहर, बढ़ी ठंड