India News (इंडिया न्यूज), CG Weather Update: छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में रात का तापमान तीन डिग्री तक गिरकर 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इसके कारण शहर में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से वातावरण में नमी की मात्रा भी कम हो गई है, जिससे रात के तापमान में गिरावट आ रही है।

आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन इसके बाद भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य के उत्तरी इलाकों जैसे अंबिकापुर और सरगुजा संभाग में ठंड का असर पहले ही दिखने लगा है। अंबिकापुर में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है, वहीं जशपुर के सीमावर्ती इलाकों में पारा 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

MP News: संस्कृति संग साझे विकास की ओर अग्रसर, CM यादव ने कियाम्बोधन

हवा की दिशा में बदलाव

मौसम विभाग ने बताया कि हवा की दिशा में बदलाव आने से ठंड का असर बढ़ेगा। खासकर उत्तर-पूर्वी हवाओं के आने से राज्य में ठंड का और असर देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में नमी की मात्रा और कम हो जाएगी, जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि, दिन में धूप में गर्मी का अहसास होगा, लेकिन रात के वक्त ठंड बढ़ेगी।

सभी राज्यों में सर्दी का असर बढ़ा

राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान नवंबर के दूसरे सप्ताह में 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं पेंड्रा और अंबिकापुर जैसे इलाकों में तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। इस बीच, राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chhattisgarh News: कचरा डंपिंग पर हाईकोर्ट सख्त, आयुक्त से मांगा शपथ पत्र