India News (इंडिया न्यूज), CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और आगामी दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 2 फरवरी को प्रदेश में आकाश साफ़ रहेगा और तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक का एहसास हो सकता है।

गर्मी की हुई शुरुआत, MP में बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता, जाने बदलते मौसम का हाल…

पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है, जो 3 फरवरी से भारतीय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इस विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में गर्म और नमी युक्त हवाओं का प्रवाह जारी रह सकता है, हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।3 फरवरी के बाद, पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के बदलाव देखे जा सकते हैं। इससे कुछ इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, लेकिन अधिकतर स्थानों पर तापमान स्थिर रहेगा। इस दौरान किसी प्रकार की भारी बारिश या बड़े मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है।

तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं

प्रदेश के प्रमुख शहरों की बात करें तो रायपुर में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 18°C तक रहने का अनुमान है, जबकि बिलासपुर में तापमान 35°C और 17°C के बीच रहेगा। दुर्ग और बस्तर संभाग में भी मौसम गर्म रहेगा, लेकिन वहां भी तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सलाह दी है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां करें, क्योंकि 3 फरवरी के बाद मौसम में हल्का बदलाव देखा जा सकता है।

पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना, उत्तराखंड में पर्यटक और ट्रैकिंग के लिए खास मौसम, जानिए क्या है पूर्वानुमान