India News (इंडिया न्यूज), Chhattisgarh Weather News Today: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 मार्च के बीच प्रदेश के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी भागों में अलग-अलग दिनों पर बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही, तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
प्रदेश के उत्तरी भागों में 19 मार्च को हल्की बारिश होने के आसार हैं। जशपुर और उसके आसपास के जिलों में 22 मार्च को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस वजह से किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि उनकी फसल को नुकसान न पहुंचे।
aaj kaa mausam
मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 20 और 21 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन बदलते मौसम के कारण लोगों को सेहत का भी ध्यान रखना होगा। दक्षिणी हिस्सों में 22 मार्च को हल्की बारिश दर्ज हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 21 और 22 मार्च को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
सबसे अधिक तापमान- दंतेवाड़ा में 39.1°C
सबसे कम तापमान- बलरामपुर-रामानुजगंज में 13.3°C
जगदलपुर में अधिकतम तापमान- 38.6°C
अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान- 15.6°C
राजधानी रायपुर में 19 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
अधिकतम तापमान- 39°C
न्यूनतम तापमान- 24°C
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्व ईरान के पास सक्रिय है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसका असर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।
MP Weather News Today: मौसम ने बदला रुख, कड़क धूप में ठंड का असर बरकरार, जाने कहा बरसेंगे बादल आज