होम / CRPF jawan's funeral 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

CRPF jawan's funeral 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Amit Sood • LAST UPDATED : November 10, 2021, 2:56 pm IST

इंडिया न्यूज, सुकमा।
छतीसगढ़ के सुकमा में अपने साथी की फायरिंग में मारे गए सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र सिंह का जैसे की पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो हर किसी की आंख नम थी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सैन्य सम्मान से गरुड़ा ग्राम में किया गया। बता दें कि दिवंगत धर्मेन्द्र का चार साल का बेटा सिटू कुमार अपनी बहनों रूबी (10 साल) और रिया (8 साल) से बार-बार पूछता रहा क्या हुआ है, पापा कहां चले गए…। इस दौरान 4 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी।

…जब तक सूरज-चांद रहेगा, धर्मेंद्र सिंह का नाम रहेगा (CRPF jawan’s funeral)

दाह संस्कार के पूर्व सीआरपीएफ 47 बटालियन के विजेंद्र सिंह भाटी की अगुआई में धर्मेन्द्र को अंतिम सलामी दी गई। धर्मेन्द्र सिंह अमर रहे, जब तक सूरज-चांद रहेगा, धर्मेन्द्र सिंह का नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारे के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

अपने ही साथियों पर कर दी थी फायरिंग (CRPF jawan’s funeral)

रविवार देर रात सुकमा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान ने अपने साथियों पर एके-47 से फायरिंग कर दी थी। घटना में 4 जवानों की मौत हो गई थी। इनमें रोहतास जिले के संझौली थाना अंतर्गत गरुड़ा ग्राम के निवासी राम वचन सिंह का पुत्र धर्मेंद्र सिंह भी शामिल था।

Also Read : Rajasthan Big Accident आग से 12 लोग जिंदा जले

Also Read : Fire In Bhopal Hamidia Hospital भेंट चढ़ा बच्चा, 12 साल बाद गूंजी थी किलकारी

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें