India News CG(इंडिया न्यूज) Mahila Congress Protest: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध और दुष्कर्म के खिलाफ महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुराने कांग्रेस भवन के सामने एकत्रित हुईं। इस दौरान कई कार्यकर्ता दुष्कर्म पीड़िता बनकर पहुंचीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचीं, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।
इस पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।
Bihar Politics: आभार यात्रा के दौरान तेजस्वी का CM नीतीश पर बड़ा हमला, जानिए क्या कहा?
बघेल ने कहा- सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस महिला सुरक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं और प्रदेश सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी हुई है। भिलाई में छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ। फिर भी मामले में एफआईआर दर्ज करने में तीन महीने लग गए। कांग्रेस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद एफआईआर दर्ज की गई।
महंत ने कहा- प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, पिछले 8 महीने में अनाचार की 1576 घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। नशे की लत के कारण प्रदेश में अनाचार की घटनाएं बढ़ी हैं। इन लोगों ने कई जगहों पर शराब बेचने की छूट दे दी है। आज अधिकांश मेडिकल दुकानों में नशीली दवाएं बेची जा रही हैं, जिसके कारण अपराध हो रहे हैं।