होम / Mahtari Vandana Yojana: '25 फीसदी खातों में ही…', बंद हो जाएगी है महतारी वंदन योजना? कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Mahtari Vandana Yojana: '25 फीसदी खातों में ही…', बंद हो जाएगी है महतारी वंदन योजना? कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : October 24, 2024, 6:55 pm IST

India News CG(इंडिया न्यूज),Mahtari Vandana Yojana: कांग्रेस ने एक बार फिर महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में सभी पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि सभी विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। भाजपा ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर की पत्नी को भी पैसे देने का दावा किया था। भाजपा के चुनावी वादे के मुताबिक 1 करोड़ 4 लाख महिलाओं को महतारी वंदन राशि मिलनी चाहिए थी लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा अपने वादे से मुकर गई।

‘अभी बहुत बच्चा है’…Lawrence Bishnoi को धमकी दे रहे मुस्लिम शख्स की खुद ही निकल गई हवा, वीडियो के आखिर में डर के मारे रोने लगा

केवल 70 लाख महिलाओं को ही पात्र बनाया गया

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कई नियम और कानून बनाए गए। जिसके कारण करीब 40 लाख महिलाएं योजना के दायरे से बाहर हो गईं। केवल 70 लाख महिलाओं को ही पात्र घोषित किया गया। पिछले कुछ महीनों से ज्यादातर महिलाओं के खातों में पैसे नहीं आ रहे हैं।

सबके खाते में नहीं पहुंच रहा पैसा

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार ने जिन 70 लाख महिलाओं को पात्र घोषित किया है, उन सभी के खातों में पैसा नहीं पहुंच रहा है। सरकार ने जिन 70 लाख महिलाओं को पात्र घोषित किया है, उनमें से सिर्फ 25 फीसदी महिलाओं के खातों में पैसा पहुंच रहा है। पैसा नहीं मिलने की शिकायतें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर से आ रही हैं। लोकसभा चुनाव में वोट लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र घोषित कर उनके नाम हितग्राही सूची से हटा दिए गए।

बंद होने जा रही महतारी वंदन योजना

उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत महिलाओं को पिछले तीन महीने से पैसे नहीं मिले हैं। यह महिलाओं के साथ धोखा और छलावा है। भाजपा की नीयत भ्रष्ट हो चुकी है, सभी महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं। आने वाले महीनों में महतारी वंदन योजना बंद होना तय है। विष्णुदेव साय की सरकार ने साबित कर दिया है कि झूठ, जुमलेबाजी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है।

Bihar Politics: ‘JDU माने जहां दारू अनलिमिटेड’ का जेडीयू ने दिया जवाब, आरजेडी का ये ‘नामकरण’ कर दिया

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.