होम / Naxalite Attack: गश्त से वापस लौट रही टीम को नक्सलियों ने बनाया निशाना, 4 जवान घायल

Naxalite Attack: गश्त से वापस लौट रही टीम को नक्सलियों ने बनाया निशाना, 4 जवान घायल

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : October 19, 2024, 4:49 pm IST
ADVERTISEMENT
Naxalite Attack: गश्त से वापस लौट रही टीम को नक्सलियों ने बनाया निशाना, 4 जवान घायल

India News Chhattisgarh (इंडिया न्यूज़), Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन से वापस आ रहे जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। शनिवार को नक्सलियों ने अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। धमाके में आईटीबीपी के 4 जवान घायल हो गये। घायल जवानों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

सर्च ऑपरेशन चलाया

कुछ दिन पहले थुलथुली इलाके में नक्सलियों की पुलिस से भीषण मुठभेड़ हो गयी थी। मुठभेड़ के तुंरत बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों की टीम सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्चिंग के बाद शनिवार को आईटीबीपी की टीम रवाना हुई।मोहंदी के जंगलों में घात लगाये बैठे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट की चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गये। धमाके की आवाज से इलाके में चारो तरफ हड़कंप मच गया। SP प्रभात कुमार ने कहा कि नक्सलियों के प्लांट किये IED ब्लास्ट में जवान घायल हो गये। घायल जवान आईटीबीपी के हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

जोर का धमाका हुआ

उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने इलाके में IED प्लांट कर रखा था। गश्ती से जवान वापस पुलिस कैंप लौटने लगे। पखडंडियों से होते हुए जवान घने जंगल में गए। 1 जवान का पैर IED पर पड़ने से काफी जोर का धमाका हुआ।

नक्सली बैकफुट पर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साथी जवानों ने चारों घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया। बाकी जवान सुरक्षित पुलिस कैंप लौट गए हैं। SP ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा बलों लगातार नक्सल ऑपरेशन इलाके में चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत मिल रही सफलता से नक्सली बैकफुट पर हैं।

Bahraich Violence: बहराइच में अवैध निर्माण वाले घरों का कराया जा रहा खाली, क्या हो रही बुल्डोजर चलाने की तैयारी?

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT