India News CG(इंडिया न्यूज़),President Visit to CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है और इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति 25 और 26 अक्टूबर को विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राजभवन में बैठक हुई, जिसमें राज्यपाल रमन डेका के सचिव यशवंत कुमार ने अधिकारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एक सिक्के पर मनोकामना पूरी…कैसी है ये हिमाचल की किन्नर कैलाश यात्रा, जिसका शिवलिंग भी बदलता है एक दिन कई रंग?
पहले दिन 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति का कार्यक्रम
आपको बता दें, राष्ट्रपति सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वे 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी। दोपहर 1 बजे वे यहां से रवाना होंगी। यहां से वे राजभवन जाएंगी। दोपहर 3 बजे वे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 4:30 बजे वे नवा रायपुर पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात और चर्चा करेंगी। शाम 6 बजे वे राजभवन वापस आएंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी।
दूसरे दिन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन वे सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर पहुंचेंगी। सुबह 10 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई जाएंगी (President Visit to CG)। इसके बाद वे सुबह 11 बजे आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। दोपहर 1:30 बजे वे भिलाई से रायपुर राजभवन लौट आएंगी। दोपहर 3:30 बजे वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद वे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।