India News (इंडिया न्यूज), Raipur Balodabazar Road Accident: रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हैं। ये लोग बाना बनारसी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने यह जानकारी दी है। हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों में 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।
रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया, “चटौद गांव के कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बंसरी गांव गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास यह हादसा हुआ। कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। 12 अन्य घायल हुए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।”
Road Accident
आतंकियों के ठिकानों पर ऐसे रखेगा भारत नजर, लाई जा रही ऐसी तकनीक, पाक की हर चाल पर काबिज रहेगी सेना
रायपुर पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक चटौद गांव का एक परिवार पारिवारिक समारोह में शामिल होने बंसरी गांव पहुंचा था। वापस लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव के पास उनका ट्रेलर एक ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में चार बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं। रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिली थी। विधायक ने इसकी जानकारी दी थी।
इसके बाद प्रशासन की टीम तुरंत सक्रिय हुई और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 13 लोगों की मौत हो गई है। 11 से 12 लोग घायल हुए हैं। अगर उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत होगी तो तुरंत मदद मुहैया कराई जाएगी।