India News (इंडिया न्यूज़), Bus Accident, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में एक तेज़ रफ्तार बस पुल से टकरा गई है। जिसमें 26 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से दो लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को आस-पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए 2 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना रायगढ़ ज़िले के घरघोड़ा के पास की है। एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया, “कुल 26 लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।”
Also Read: ‘देश के मुसलमान ने औरंगजेब को कभी स्वीकार नहीं किया…’ देवेंद्र फडणवीस का बयान आया सामने