होम / जानिए आज का Corona Update, पिछले 24 घंटे में सामने आए 2,827 नए केस, इतने लोगों ने गंवाई जान

जानिए आज का Corona Update, पिछले 24 घंटे में सामने आए 2,827 नए केस, इतने लोगों ने गंवाई जान

India News Desk • LAST UPDATED : May 12, 2022, 10:13 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2,827 नए केस सामने आए हैं। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क लगाना भी अनिवार्य कर दिया है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 24 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,181 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 3,230 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,70,165 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,90,83,96,788 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है ।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 19,067 एक्टिव केस हो गए हैं।

Corona Update Today 12 May 2022

ये भी पढ़ें : जानिए आज का Corona Update, पिछले 24 घंटे में सामने आए 2,897 नए केस, 54 लोगों ने गंवाई जान

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT