होम / Corona Update Today 14 March 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 2,503 नए मामले

Corona Update Today 14 March 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 2,503 नए मामले

Sameer Saini • LAST UPDATED : March 15, 2022, 11:08 am IST

Corona Update Today 14 March 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update Today 14 March 2022 : देशभर में कोरोना के मामलों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। हर रोज नए मामलों में कमी सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2 हज़ार 503 नए केस सामने आए हैं। वही दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 27 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,15,850 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

रविवार को देश में कोरोना के 3 हज़ार 116 नए मामले सामने आए थे जबकि शनिवार को 3 हज़ार 614 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 36,168 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update Today 14 March 2022

Also Read : 13 march 2022 Corona Update : देश में पिछले 24 घंटे में मिले 3,116 नए कोरोना केस

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT