होम / Covid 19 New Variant : मुंबई के बाद गुजरात में मिला अब कोरोना का नया XE वैरिएंट

Covid 19 New Variant : मुंबई के बाद गुजरात में मिला अब कोरोना का नया XE वैरिएंट

Vir Singh • LAST UPDATED : April 9, 2022, 1:13 pm IST

Covid 19 New Variant

इंडिया न्यूज, अहमदाबाद:

Covid 19 New Variant देश में कोविड 19 (covid-19) कोरोना के दैनिक मामलों तो लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन इस बीच नया वैरिएंट एक्सई (XE Variant) अब चिंता बढ़ाने लगा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बाद अब गुराजत में एक्सई वैरिएंट मिला है। जिस शख्स में यह वैरिएंट मिला है वह 13 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। सप्ताह के बाद हालांकि उस व्यक्ति की हालत में सुधार आया था। उसके बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिससे अब पता चला है वह व्यक्ति एक्सई वैरिएंट से संक्रमित था। वडोदरा के एक मरीज के सैंपल में नए वैरिएंट एक्सई (XE Variant) हुई है।

Also Read : Corona Update Today 9 April 2022 देश में आज सामने आए 1,150 नए मामले, एक्टिव केस हुए कम

XE वैरिएंट ओमिक्रॉन की तुलना में 10 गुना ज्यादा संक्रामक

Covid 19 New Variant

माना जाता है कि यह एक्सई वैरिएंट (XE Variant) ओमिक्रन की तुलना में 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। बृहन्मुंबई नगर पालिका के एक अधिकारी के अनुसार जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में यह नतीजा सामने आया है। इसके अलावा कप्पा स्वरूप के भी एक मामले की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि कि देश में एक्सई वैरिएंट का पहला केस देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मिला था। बता दें कि एक्सई वैरिएंट (XE Variant) का सबसे पहला केस ब्रिटेन में सामने आया था। मुंबई भेजे 230 सैंपल में से 228 ओमिक्रॉन के थे जबकि एक कप्पा और ‘एक्सई’ वेरिएंट का था। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक यह घातक नहीं है। वायरोलॉजी विशेषज्ञों का कहना है कि दो वैरएंट के म्यूटेशन से बना यह नया वेरिएंट खुद अपने आप खत्म हो जाएगा।

Also Read : Corona Update Today 8 April 2022 आज देश में सामने आए इतने नए केस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

Summer Special Trains: गर्मियों में बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी! भारतीय रेलवे चलाएगी समर स्पेशल ट्रेनें
TikTok Ban: एलोन मस्क ने की अमेरिका में टिकटॉक के प्रतिबंध की निंदा, एक्स प्लेटफॉर्म को बैन से हो सकता है फायदा
Israel Nuclear Sites: इजराइल के परमाणु हथियारों पर आया ईरान का बड़ा बयान, क्या बढ़ने वाली है तेल अवीव की मुसीबत?
Salman-Lawrence Bishnoi: सलमान खान के पते पर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ को लेने के लिए यूपी के शख्स ने भेजी कैब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
China Military Reorganisation: ‘लड़ो और जीतो’ युद्ध, चीन के सबसे बड़े सैन्य पुनर्गठन का शी जिनपिंग ने दिया आदेश
China Flooding: चीन के लिए आई बहुत बुरी खबर, शोधकर्ताओं ने कहा डूब रहे हैं लगभग आधे प्रमुख शहर
Bird Flu Virus: H5N1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन का दूध में चला पता, WHO की रिपोर्ट में खुलासा