इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Covid 19 Today Update) देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज दैनिक मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटो में कोरोना के 1,326नए मामले सामने आए और इस वैश्विक महामारी के कारण इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। हुई है। अधिकारियों के अनुसार आठ मृतकों में से केरल में पांच हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 30 अक्टूबर को कोरोना के कल 1,604 नए केस सामने आए थे। वहीं 29 अक्टूबर को 1,574 संक्रमित मिले थे। वैश्विक महामारी की शुरुआत से देश में कोविड-19 के अब तक चार करोड़ 46 लाख 53 हजार 592 केस सामने आ चुके हैं। इसी के साथ चार करोड़ 41 लाख 6 हजार 656 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक पांच लाख 29 हजार 24 कोविड मरीजों की मौत भी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 1,723 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 18 हजार से कम हो गई और अब देश में कोरोना के 17,912 एक्टिव मरीज हैं। बीते 24 घंटे में कल के बजाय 405 एक्टिव मामले कम दर्ज किए गए।
मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाई जानकारी के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना वैक्सीन 219.63 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। करीब 22 करोड़ लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई है। 24 घंटों में 25,433 डोज दी गई। कोरोना के एक्टिव केसों की दर 0.04 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट 98.78 फीसदी, डेली पाजिटिविटी रेट 1.59 फीसदी और साप्ताहिक पाजिटिविटी रेट 1.08 फीसदी है।
ये भी पढ़ें – Sardar Patel Jayanti के मौके पर भावुक हुए PM मोदी कहा “मैं यहां मौजूद जरूर हूं, लेकिन मेरा मन मोरबी में है”
Connect With Us : Twitter, Facebook
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.