होम / Covid Update : देश में कोविड-19 के नए मामले फिर घटे, सक्रिय भी हुए कम

Covid Update : देश में कोविड-19 के नए मामले फिर घटे, सक्रिय भी हुए कम

Vir Singh • LAST UPDATED : November 1, 2022, 12:02 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Covid 19 Today Update) : देश में कोरोना के मामलों में दो से तीन दिन से फिर गिरावट सामने आ रही है। आज दैनिक मामलों में भी फिर गिरावट दर्ज की गई है। सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटो में देशभर में कोविड-19 के 1,046 नए मामले सामने आए और इस वैश्विक महामारी के कारण इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई। मृतक हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक व राजस्थान के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

लगातार तीसरे दिन नए केस में गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 30 अक्टूबर को कोरोना के 1,604 नए मामले सामने आए थे। वहीं 31 अक्टूबर को कोरोना के 1326 नए मामले दर्ज किए गए। इस तरह आज लगातार तीसरा दिन है जब कोविड के मामलों में गिरावट दर्ज की गई।

कम होने के बाद एक्टिव मामलों की संख्या इतनी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव केसों में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में एक हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव मामले कम होकर अब 17,618 हो गए हैं। कल यह संख्या 17,912 थी। इस तरह कल से आज एक्टिव मामलों की संख्या में 294 की कमी दर्ज की गई।

219.63 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन दी गई

मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाई जानकारी के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना वैक्सीन 219.63 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। करीब 22 करोड़ लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई है। वहीं शुरुआत से लेकर अब तक देश में कोरोना के कुल 4 करोड़ 46 लाख 54 हजार 638 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 4 करोड़ 41 लाख 7 हजार 943 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा 5 लाख 29 हजार 77 लोगों की इस वैश्विक महामारी से अब तक मौत हो चुकी है। एक्टिव केस का प्रतिशत 0.04 है। वहीं देश में रिकवरी दर 98.78 फीसदी है।

यह भी पढ़ें – 1 November: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर हुआ इतना सस्ता, चेक करें अपने शहर का रेट

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.