होम / Drink Decoction to Increase Immunity इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं काढ़ा

Drink Decoction to Increase Immunity इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं काढ़ा

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : November 30, 2021, 2:32 pm IST

Drink Decoction to Increase Immunity : कोरोना के खतरा अभी तक टला नही कि एक नए वेरियंट का शोर मचना शुरू हो गया है। अब इसका हड़कंप पूरी दुनियाभर में मच गया है। ऐसे में अपनी इम्युनिटी को बनाए रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है।

खासतौर पर सर्दी के मौसम के बीच होने वाले गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की समस्या शुरू हो जाती है। इससे बचाव के लिए बहुत जरूरी है कि आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन किया जाए। ये काढ़ा पीने से न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ती है बल्कि इससे आप बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

काढ़ा बनाने की सामग्री Drink Decoction to Increase Immunity

  • 8-10 तुलसी का पत्ता
  • 2-3 लौंग
  • 1 से 2 दालचीनी की छोटी स्टिक
  • आधा चम्मच हल्दी
  • 2 चम्मच शहद

काढ़ा बनाने का तरीका Drink Decoction to Increase Immunity

  1. सबसे पहले तुलसी के पत्ते, दालचीनी, लौंग और हल्दी को अच्छी तरह पीस लें।
  2. अब इस मसालों को पहले भूनकर अलग रख लें।
  3. इसके बाद एक पैन में 1 से 2 कप पानी गर्म करें और फिर इन सभी मसालों को उसमें डाल दें।
  4. इसे 15-20 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें।
  5. फिर इस पानी को छान लें और हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  6. स्वाद के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं।

कब पिएं यह काढ़ा Drink Decoction to Increase Immunity

  • इम्युनिटी मजबूत करने के लिए और सर्दी-जुकाम और गले के खराश को दूर करने के लिए आप इस काढ़े को रोजाना कम से कम 2 बार जरूर पिएं। इससे छाती में मौजूद बलगम भी खत्म हो जाएगी और सांस सही से ना ले पाने की समस्या भी कम हो जाएगी। इसके अलावा यह काढ़ा गले के दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
  • इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अन्य टिप्स:
  •  इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है कि अच्छी नींद ली जाए। रोजाना कम से कम 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  • दही के सेवन से भी इम्यून पावर बढ़ती है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी बेहतर रखने में मददगार होती है।
  • कच्चा लहसुन खाना भी इम्युनिटी को बूस्ट करने में सहायक होता है।
  • संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज, हाई प्रोटीन डाइट, विटामिन सी, प्राणायाम, श्वास-प्रश्वास पर नियंत्रण, अनुलोम विलोम, कपाल भाति आदि इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए सहायक होते हैं।

Drink Decoction to Increase Immunity

READ ALSO : What to Eat to Avoid Variants वेरिएंट से बचने के लिए क्या खाएं

READ ALSO : Benefits of Eating Fennel Sugar and Almonds सौंफ मिश्री और बादाम खाने के फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में शूटरों को बंदूकें देने वाले 2 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार -Indianews
Crime News: युवक ने गर्लफ्रेंड के लिए मंगवाया बर्गर, दोस्त के खा जाने पर उतारा मौत के घाट
ADVERTISEMENT