होम / Maharashtra Covid-19 Update महाराष्ट्र में एट रिस्क पर रखे देशों से आए 6 यात्री कोरोना पॉजिटिव

Maharashtra Covid-19 Update महाराष्ट्र में एट रिस्क पर रखे देशों से आए 6 यात्री कोरोना पॉजिटिव

India News Editor • LAST UPDATED : December 1, 2021, 11:40 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई: 

Maharashtra Covid-19 Update : अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान मिलने के बाद विश्व भर के देशों में इसको लेकर डर बैठ गया है। वहीं भारत ने भी इसको लेकर अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है। जो आज से देश भर में लागू कर दी जाएगी। और केंद्र सरकार ने कुछ देशों की लिस्ट भी जारी की है। जहां इस वैरिएंट का प्रभाव देखने को मिला है। इन देशों को एट रिस्क पर रखा गया है। इसी बीच महाराष्ट्र से डराने वाली खबर सामने आई है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने यह बताया है कि एट रिस्क पर रखे गए देशों से आए 6 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। और जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए उनके सैंपल पुणे की लैब में भेजे गए हैं। वहीं उनके सम्पर्क में आये लोगों का भी पता लगाने की कोशिश लगातार की जा रही है। इन संक्रमित यात्रियों में या तो कोई लक्ष्य दिखा ही नहीं या फिर इनमें हल्के लक्षण दिखे हैं। (Maharashtra Covid-19 Update)

आज से लागू होगी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन (Maharashtra Covid-19 Update)

केंद्र सरकार ने एट रिस्क वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की थी। और आज से यह गाइडलाइन पूरे देश में लागू कर दी जाएगी। वहीं एट रिस्क पर रखे गए देशों से आए यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा।

और निगेटिव आने पर भी क्वारैंटाइन रहना पड़ेगा। साथ ही उन्हें अपनी 14 दिन की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी भी देनी होगी। और सात-दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना होगा। इस लिस्ट में ब्रिटेन समेत यूरोप के सभी 44 देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल भी शामिल हैं। (Maharashtra Covid-19 Update)

Also Read : Corona Update एक दिन में कोरोना के करीब 2000 मामले बढ़े

Also Read : Corona New Variant कहीं कोरोना की तीसरी दस्तक तो नहीं

Connect With Us : Twitter | Facebook |

लेटेस्ट खबरें