होम / World Corona Update In Hindi दुनिया में आज 35.54 लाख नए केस

World Corona Update In Hindi दुनिया में आज 35.54 लाख नए केस

Mukta • LAST UPDATED : January 21, 2022, 7:07 pm IST

World Corona Update In Hindi

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली
पूरे विश्व की बात करे या फिर केवल भारत की कोरोना हर तरफ फैल रहा है नित नए केस सामने आ रहे है। बीते 24 घंटों की बात की जाये तोह 35.54 लाख नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। दुनिया में ठीक होने वाले मरीजों की बात की जाए तो 31.06 लाख लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, वहीं मौत का आंकड़ा 9,070 को छू गया है।

कोरोना के बढ़ते मामलों में अमेरिका अब भी आगे हैं यहां 7.27 लाख मरीज सामने आए। दूसरे नंबर पर फ्रांस है जहां एक दिन में 4.36 लाख नए मामले आए हंै। वहीं, भारत 3,47,254 नए मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है।

अमेरिका में 2,485 नई मौतों का आंकड़ा दर्ज World Corona Update In Hindi

अमेरिका की बात की जाए तो यहा 2,485 नई मौतों का आंकड़ा दर्ज किया गया हैं। यहां भारत में 698 लोगों ने दम तोड़ा है। सक्रिय केसों में भी अभी अमेरीका का स्थान सबसे ऊपर है। एक्टिव केस पूरी दुनिया में 6.09 करोड़ हैं। अभी तक 34.27 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.62 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 55.92 लाख ने जान गंवाई है।

जानें दुनिया के कोरोना केसों के हालात World Corona Update In Hindi

कुल मरीज हुए : 34.29 करोड़।
ठीक हुए: 27.63 करोड़।
कुल मौतें: 55.92 लाख।

Read Also: Somnath Temple Circuit House Inauguration स्वच्छता, सुविधाएं, समय और सोच पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के 4 तरीके : पीएम

Read Also: PM Modi Top In Popularity 71 फीसदी रेटिंग के साथ मोदी दुनिया में टॉपर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT