विराट कोहली ने आईपीएल के पहले मैच में शानदार पचासा जड़ा और टीम को जीत दिला दी. इस जीत के बाद वह अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आए थे. जहां पर टीम की मालकिन अनन्या बिड़ला भी खड़ी थी. जिनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
अनन्या बिड़ला का रिएक्शन वायरल.
Ananya Birla Reaction: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शानदार जीत दिला दी. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में कोहली की बल्लेबाज़ी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने शानदार पचासा जड़ा और टीम को जीत दिला दी. इस जीत के बाद वह अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आए थे. जहां पर टीम की मालकिन अनन्या बिड़ला भी खड़ी थी. जिनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
मैदान पर चल रहे इस रोमांच के बीच दर्शक दीर्घा में बैठी टीम की मालकिन अनन्या बिड़ला का उत्साह भी देखने लायक था. जैसे ही जीत पक्की हुई, वह खुशी से झूम उठीं और तालियां बजाते हुए टीम का हौसला बढ़ाती नजर आईं. उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके अलावा कोहली ने दर्शक दीर्घा की ओर इशारा करते हुए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भेजा था. इस पल ने फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया.
इस जीत के साथ बेंगलुरु ने सत्र की शानदार शुरुआत कर दी है. कोहली की फॉर्म और टीम का आत्मविश्वास यह संकेत दे रहा है कि इस बार भी बेंगलुरु की टीम खिताब के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद ने 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था. लेकिन बेंगलुरु ने इस लक्ष्य को बेहद आत्मविश्वास के साथ हासिल किया. शुरुआती विकेट गिरने के बाद कोहली ने पारी को संभाला और दूसरे छोर से देवदत्त ने तेजी से रन बटोरते हुए दबाव कम किया.
दोनों के बीच हुई साझेदारी ने मैच को पूरी तरह बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया. कोहली अंत तक क्रीज पर टिके रहे और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया, फिर शानदार अंदाज़ में मुकाबला खत्म किया. खास बात यह रही कि बेंगलुरु ने इतने बड़े लक्ष्य को बहुत कम ओवरों में हासिल कर लिया, जिससे उनकी बल्लेबाज़ी की ताकत साफ नजर आई.
Congress Candidate List: बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर! 284 उम्मीदवारों की लिस्ट…
MI vs KKR Playing XI: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट…
सवाल यह है कि लेना तो इस कार को बहुत से लोग चाहते हैं, लेकिन…
1 अप्रैल से हाईवे पर सफर महंगा! टोल टैक्स में 10% तक की बढ़ोतरी और…
Viral Video Guard Singing: ड्यूटी पर रहते हुए, एक साधारण से दिखने वाले सिक्योरिटी गार्ड…
Optical Illusion: आज हम आपके लिए एक ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं जिसमें 4…