<
Categories: क्रिकेट

बांग्लादेश का दौरा क्यों नहीं कर रही टीम इंडिया, BCCI से हरी झंडी, लेकिन कहां आ रही अड़चन?

भारत के बांग्लादेश दौरे पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. बीसीसीआई और बीसीबी लगातार संपर्क में हैं, लेकिन भारतीय सरकार की मंजूरी सबसे बड़ी अड़चन बनी हुई है. सितंबर में वाइट बॉल की सीरीज प्रस्तावित है, लेकिन दौरे की पुष्टि अभी बाकी है.

भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट सीरीज को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) लगातार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संपर्क में है और टीम इंडिया की मेजबानी करना चाहता है. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. भारत को 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन दोनों देशों के बीच खराब होते राजनीतिक रिश्तों के कारण इसे टाल दिया गया था. उस समय भी दोनों बोर्ड ने राजनीतिक वजहों का ही हवाला दिया था.

इसके बाद भी दोनों देशों के रिश्तों में ज्यादा सुधार नहीं हुआ. मोहम्मद यूनुस की सरकार के दौरान बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की खबरें सामने आईं. इसके अलावा बांग्लादेश के पाकिस्तान के साथ बढ़ते रिश्तों ने भी भारत के साथ उसके संबंधों पर असर डाला. क्रिकेट के मोर्चे पर भी मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ा आईपीएल विवाद और 2026 टी20 विश्व कप को लेकर हुई खींचतान ने माहौल को और मुश्किल बना दिया. बाद में बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया.

सितंबर में हो सकती है वाइट बॉल गेंद की सीरीज
अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल भारत के साथ क्रिकेट रिश्ते बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं. सितंबर में दोनों टीमों के बीच सफेद गेंद की सीरीज कराने की योजना है. यह सीरीज एशियाई खेलों से पहले खेली जा सकती है. लेकिन यहां सबसे बड़ी अड़चन भारतीय सरकार की मंजूरी है. बीसीसीआई के पास अभी सरकार की तरफ से दौरे को लेकर हरी झंडी नहीं मिली है. बोर्ड के एक सूत्र ने कहा है कि वह जल्द ही सरकार से अनुमति और इस मामले पर साफ जानकारी मांगेगा.

मंजूरी नहीं मिली तो अफगानिस्तान से खेल सकता है भारत
बीसीसीआई के सूत्र ने यह भी बताया कि बीसीबी ने बोर्ड को पत्र लिखा है और दोनों बोर्ड लगातार बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, बीसीसीआई अपने स्तर पर इस दौरे को लेकर अंतिम फैसला नहीं ले सकता. अब सबकी नजर भारतीय सरकार के फैसले पर है. अगर बांग्लादेश दौरे को मंजूरी नहीं मिलती है, तो बीसीसीआई के पास दूसरा विकल्प भी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसी समय भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में कुछ वाइट बॉल के मैच कराने को लेकर बातचीत चल रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा कि सितंबर में टीम इंडिया बांग्लादेश जाएगी या कोई दूसरा शेड्यूल तय होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST