<
Categories: क्रिकेट

WTC Final Qualification Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? श्रीलंका सीरीज से बदलेगा समीकरण, जानें पूरा गणित

WTC Qualification Scenario For India 2027: WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनानी होगी. अगर भारत अपने बचे हुए सभी 9 मैच जीत लेता है, तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 74.07% हो जाएगा. ऐसी स्थिति में टीम के टॉप-2 में रहने की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी.

WTC Qualification Scenario For India 2027: टीम इंडिया ने मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में अपने आधे मुकाबले खेल लिए हैं. भारतीय टीम फिलहाल 48.15 प्रतिशत पॉइंट्स (PCT) के साथ पांचवें स्थान पर है. भारत अभी श्रीलंका के दौरे पर है. और दो मैचों के सीरीज के पहले मुकाबले को जीतने के कगार पर है. ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि टीम इंडिया WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकती है और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का उसके अभियान पर क्या असर पड़ेगा.

WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनानी होगी. अगर भारत अपने बचे हुए सभी 9 मैच जीत लेता है, तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 74.07% हो जाएगा. ऐसी स्थिति में टीम के टॉप-2 में रहने की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी.हालांकि, WTC में फाइनल में पहुंचने के लिए कोई एक निश्चित PCT तय नहीं है. दूसरे टीमों के नतीजे भी पॉइंट्स टेबल पर असर डालते हैं.अगर भारत एक भी मैच हार जाता है, तो उसका अधिकतम PCT 68.52% रह जाएगा. ऐसी स्थिति में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है.वहीं, अगर भारत दो मैच गंवा देता है तो WTC 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो जाएगी.

श्रीलंका से हारने पर पाकिस्तान से भी पिछड़ सकता है भारत

श्रीलंका दौरे पर भारत के सामने कुल पांच संभावित नतीजे हो सकते हैं. अगर टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से जीतती है, तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत बढ़कर 57.58% हो जाएगा. हालांकि, अगर इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ कम से कम एक मैच जीत लेता है, तो भारत पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक सकता है.

दूसरी तरफ, अगर भारत श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से सीरीज हार जाता है, तो उसका PCT घटकर 36.36% रह जाएगा. ऐसी स्थिति में भारत श्रीलंका से भी नीचे चला जाएगा और WTC फाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी.इतना ही नहीं, इस स्थिति में पाकिस्तान भी भारत से आगे निकल सकता है. हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करना होगा.

भारत के बाकी 9 मैच

WTC के मौजूदा चक्र में टीम इंडिया के अभी 9 टेस्ट मैच बाकी हैं.

  • श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट (पहला खेल रहा है)
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट

श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. इसके बाद भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी.

दक्षिण अफ्रीका से क्लीन स्वीप ने बिगाड़ा खेल

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने मौजूदा WTC चक्र की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से की थी. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही. इसके बाद भारत ने घरेलू परिस्थितियों में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया. उस समय तक भारतीय टीम का अभियान अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा था.लेकिन पिछले साल WTC चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने भारत को भारत में ही 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. इसी सीरीज में मिली हार ने भारतीय टीम को पॉइंट्स टेबल में काफी पीछे कर दिया. अब टीम इंडिया के सामने चुनौती साफ है श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के साथ बाकी बचे मैचों में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा. तभी भारत WTC फाइनल की रेस में मजबूती से बना रह सकेगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST