<
Categories: क्रिकेट

Viral Video: मैदान पर रिजवी ने कूटा, स्टैंड्स में फैंस ने एक-दूसरे को ‘सूता’! LSG vs DC मैच के बीच ये कैसा ‘दंगल’?

IPL 2026: लखनऊ और दिल्ली के रोमांचक मुकाबले के बीच स्टैंड्स में भिड़े फैंस, हाथापाई का वीडियो हुआ वायरल. एक तरफ समीर रिजवी का तूफान तो दूसरी तरफ दर्शकों का ये दंगल, खेल के जोश में होश खोने वाली इस पूरी घटना का वीडियो देखें.

LSG vs DC: मैदान पर चौके-छक्कों की गूंज हो या स्टैंड्स में प्रशंसकों का जोश IPL का रोमांच हमेशा सिर चढ़कर बोलता है. लेकिन हाल ही में लखनऊ और दिल्ली के मुकाबले में खेल की मर्यादा तब तार-तार हो गई जब दर्शकों के बीच हुई झड़प ने खेल के रोमांच को फीका कर दिया. जहां एक ओर समीर रिजवी के बल्ले ने आग उगली, वहीं स्टैंड्स की इस घटना ने खेल प्रेमियों को माथा पीटने पर मजबूर कर दिया.

दरअसल, IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच के दौरान स्टैंड्स में एक चौंकाने वाली घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. खेल के बीच दर्शकों के बीच कहा-सुनी हो गई और इस झगड़े का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया. फुटेज में साफ दिख रहा है कि प्रशंसक आपस में तीखी बहस कर रहे हैं जो स्टेडियम के अंदर एक हिंसक हाथापाई में बदल गई. झगड़े की असली वजह अभी साफ नहीं है लेकिन हालात तेज़ी से बिगड़ गए. सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने बीच-बचाव करके झगड़ा करने वालों को अलग किया और शांति बहाल की.

मैच की बात करें तो LSG का बैटिंग प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, वे 18.4 ओवरों में महज 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गए. कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ़ सात रन बना पाए जबकि एडेन मार्करम ने 11 और निकोलस पूरन ने सिर्फ़ 8 रन जोड़े. नतीजतन टीम की बैटिंग यूनिट पूरी तरह से नाकाम रही.

दिल्ली की शानदार जीत

टी. नटराजन, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी जैसे गेंदबाज़ों से सजी दिल्ली कैपिटल्स की बॉलिंग यूनिट ने कसी हुई गेंदबाज़ी की और LSG को कभी भी लय बनाने का मौका नहीं दिया. जवाब में, दिल्ली की पारी की शुरुआत लड़खड़ाती हुई रही. मोहम्मद शमी ने राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर दिया जिससे टीम 26 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में पड़ गई. हालाँकि समीर रिजवी ने 70 रनों की संयमित और नाबाद पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया.

उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 119 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की जो 39 रनों पर नाबाद रहे. इस जोड़ी ने दिल्ली को 2.5 ओवर शेष रहते हुए 6 विकेट से आसान जीत दिलाई. जहाँ एक तरफ मैच काफ़ी रोमांचक था वहीं स्टैंड्स में हुई हलचल ने सबको गहरे सदमे में डाल दिया.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

पूरा देश रट रहा ‘Floccinaucinihilipilification’, निर्मला सीतारमण केस में कोर्ट ने आखिर ऐसा क्या कह दिया?

Nirmala Sitharaman defamation case: पूरा देश दोहरा रहा 'Floccinaucinihilipilification'! निर्मला सीतारमण केस में दिल्ली की…

Last Updated: April 2, 2026 19:30:17 IST

Hanuman Gada Name: हनुमान जी की गदा का नाम क्या है? यह उन्हें किसने दी, जानें पौराणिक कथा

Hanuman Gada Name: भगवान हनुमान के पास एक गदा थी, जिससे उन्होंने कई असाधारण कारनामे…

Last Updated: April 2, 2026 19:24:51 IST

SRH vs KKR: हर्षल पटेल बाहर, MP के तेज गेंदबाज की एंट्री, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

KKR vs SRH Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए…

Last Updated: April 2, 2026 19:15:37 IST

Ayodhya: सीलबंद अस्पताल फिर से कैसे हुआ चालू? बिना डॉक्टर के नर्स ने कर दी डिलीवरी, मां-बच्चे दोनों…

कोतवाली नगर के परमेश्वरी देवी अस्पताल में लापरवाही से मां-बच्चे की मौत. बिना डॉक्टर के…

Last Updated: April 2, 2026 18:54:07 IST

IPL खेलने के लिए अपने देश से बगावत! RCB पेसर ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर ठोका केस, क्या है मामला?

Nuwan Thushara IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने फिटनेस टेस्ट में फेल…

Last Updated: April 2, 2026 18:45:20 IST