<
Categories: क्रिकेट

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस तोड़ेगी 13 सालों ट्रेंड! क्या पहले मैच में केकेआर को दे पाएगी मात? आंकड़ों से समझें

MI vs KKR Head to Head: मुंबई इंडियंस और केकेआर की टीम वानखेड़े में एक हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट की आगाज करना चाहेगी. वहीं, केकेआर भी अपना पहला मैच जीतकर पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन से आगे बढ़ना चाहेगी. देखें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड...

MI vs KKR Head to Head: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर मुंबई इंडियंस का शानदार रिकॉर्ड है. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक बार खिताब हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल कर पिछले 13 सालों से चले आ रहे ट्रेंड को तोड़ना चाहेगी. दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम पिछले 13 सीजन में कभी भी अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है. हालांकि इसके बावजूद इन्हीं सालों में मुंबई ने 5 बार ट्रॉफी उठाई है. ऐसे में इस साल पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम इस श्राप को तोड़ने उतरेगी. इस बार आंकड़े भी मुंबई इंडियंस की टीम के साथ हैं. आंकड़ों को देखें, तो मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले 12 मैचों में 10 मुकाबले जीते हैं. जानें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड…

MI बनाम KKR हेड टू हेड

आंकड़ों पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा है. MI और KKR के बीच आईपीएल में कुल 35 मुकाबले खेले हैं. इनमें से 24 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने सिर्फ 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस एक बार फिर केकेआर पर अपना दबदबा बनाना चाहेगी. आखिरी बार दोनों टीमों को मुकाबला IPL 2025 में हुआ था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

MI ने जीते सबसे IPL खिताब

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में कुल 5 बार ट्रॉफी उठाई है. MI ने मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL का खिताब हासिल किया था. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स भी 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठा चुकी है. केकेआर ने साल 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था.

कैसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11?

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, अल्लाह गजनफर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह. (इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर/मयंक मारकंडे/अश्विनी कुमार)

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक. (इम्पैक्ट प्लेयर: अनुकूल रॉय/कार्तिक त्यागी/राहुल त्रिपाठी)

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Toll Tax Hike: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं टोल के नियम: अब जेब होगी थोड़ी और ढीली, यहां कैश से नहीं चलेगा काम

1 अप्रैल से हाईवे पर सफर महंगा! टोल टैक्स में 10% तक की बढ़ोतरी और…

Last Updated: March 29, 2026 19:15:41 IST

Viral Video: गार्ड ने गाया ‘दिल पे जख्म खाते…’, सोशल मीडिया हुआ मंत्रमुग्ध, दुनिया भर में मिले लाखों व्यूज

Viral Video Guard Singing: ड्यूटी पर रहते हुए, एक साधारण से दिखने वाले सिक्योरिटी गार्ड…

Last Updated: March 29, 2026 19:15:09 IST

Optical Illusion : क्या आपकी नजरें हैं तेज? सिर्फ 4 सेकंड में तस्वीर में छिपा शेर ढूंढकर दिखाएं

Optical Illusion: आज हम आपके लिए एक ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं जिसमें 4…

Last Updated: March 29, 2026 19:00:38 IST

Viral Video: रोबोट विवाद के बाद गलगोटिया में ‘लव ट्रायंगल’ बवाल, बॉयफ्रेंड के लिए सहेलियों में चले जमकर लात-घूंसे

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रोबोट विवाद के बाद अब 'लव ट्रायंगल' पर मचा बवाल. बॉयफ्रेंड के…

Last Updated: March 29, 2026 18:40:36 IST

84 साल की दादी AI कैरेक्टर पर हार बैठी दिल! प्यार भरे लिखे खत, सच सामने आया तो रह गईं हैरान

Elderly Woman AI Love: एक 84 साल की महिला को एक AI कैरेक्टर से गहरा…

Last Updated: March 29, 2026 19:11:37 IST