<
Categories: क्रिकेट

‘बड़ा दिल दिखाओ…’,पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने की मोहम्मद रिजवान की भयंकर बेइज्जती, वीडियो वायरल

Pakistan: रिजवान वनडे सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे तीन मैचों में सिर्फ 58 रन ही बना पाए. शहज़ाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ' गेंद आपके रेंज में आ रही है, रिजवान साहब. इतना समय हो गया लेकिन आपने कोई सुधार नहीं किया. आपकी तकनीक ही नहीं है. आपका गेम सिर्फ लेग साइड पर आधारित है. लर्न ही लर्न स्टार्ट हो गया है'.

Pakistan: T20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी पाकिस्तान टीम की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है, लगातार खराब खेल और कमजोर रणनीति के चलते टीम को एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ रहा है, जिससे न सिर्फ खिलाड़ियों का आत्मविश्वास गिरा है बल्कि फैंस की उम्मीदें भी टूटती जा रही हैं. अब पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. वनडे सीरीज हारने के बाद, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहज़ाद ने सीनियर बैट्समैन मोहम्मद रिज़वान पर जमकर निशाना साधा.

लगातार खराब हो रहा प्रर्दशन

सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच ढाका में खेला गया जहां शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली टीम 11 रन से हार गई. इस हार के साथ सीरीज बांग्लादेश के पास चली गई. पाकिस्तान का हालिया रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है. टीम 2021 T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2022 के फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसके बाद से लगातार गिरती जा रही है. टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई जबकि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में वह सुपर 8 से आगे नहीं बढ़ पाई.

रिजवान को लेकर क्या बोले अहमद शहबाज?

रिजवान वनडे सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे तीन मैचों में सिर्फ 58 रन ही बना पाए. शहज़ाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ‘ गेंद आपके रेंज में आ रही है, रिजवान साहब. इतना समय हो गया लेकिन आपने कोई सुधार नहीं किया. आपकी तकनीक ही नहीं है. आपका गेम सिर्फ लेग साइड पर आधारित है. लर्न ही लर्न स्टार्ट हो गया है’. 

उन्होंने आगे कहा कि रिजवान को इस सीरीज में सेंचुरी बनाकर सिलेक्टर्स को जवाब देना चाहिए था खासकर तब जब उन्हें  टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया था. शहजाद यहीं नहीं रुके. उन्होंने रिजवान के अप्रोच पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “आप सिर्फ बातें करते हैं. आपको फील्ड पर आपके परफॉर्मेंस के लिए पैसे मिलते हैं. बैट और बॉल के बीच बहुत बड़ा गैप होता है. आप लाइन में क्यों नहीं आ रहे हैं? बड़ा दिल दिखाओ और रन बनाओ. जब कोई तेज स्पीड से बॉलिंग करता है, तो आप बॉल की रेंज में नहीं आ सकते.”

टी20 विश्व कप में शामिल नहीं हुए थे रिजवान

यह ध्यान देने वाली बात है कि मोहम्मद रिजवान को आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में शामिल नहीं किया गया था. बांग्लादेश के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में वापसी करने के बावजूद वह मौके का फ़ायदा उठाने में नाकाम रहे. आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार खराब प्रदर्शन और बांग्लादेश से सीरीज़ हार ने पाकिस्तान टीम की हालत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

नेपाल में गुटखा प्रेमियों की निकली हेकड़ी, स्थानीय नागरिक के कड़े रुख के आगे पानी डालकर साफ करनी पड़ी अपनी ही ‘पिंचकारी’!

नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…

Last Updated: April 8, 2026 19:42:53 IST

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST

OnePlus: Nord 6 आया नए फीचर्स के साथ, Nord 5 से कितना है बेहतर, या सिर्फ मामूली बदलाव

OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:45 IST

इस पवित्र धाम में स्नान करने से नहीं होती अकाल मृत्यु? सूर्यदेव की पुत्री से जुड़ा रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:16 IST