<
Categories: क्रिकेट

RCB vs RR key Battles: वैभव बनाम भुवी की जंग में कौन जीतेगा आज का रण, क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली?

RCB vs RR: क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली? वैभव सूर्यवंशी और आर्चर के तूफान के बीच जानें कौन जीतेगा गुवाहाटी का ये महासंग्राम, यहां पढ़ें मैच प्रेडिक्शन.

RCB vs RR key Battles: IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. अब तक अजेय रही दो दिग्गज टीमें, राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने हैं. दोनों ने अपने शुरुआती मैचों में दबदबा बनाए रखा है लेकिन यह मुकाबला सिर्फ पॉइंट्स के लिए नहीं, बल्कि मैदान पर अपना लोहा मनवाने का है. डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरी RCB की टीम गुवाहाटी के मैदान पर अपनी एलीट स्क्वाड के साथ पहुंची है तो वहीं RR अपने होम ग्राउंड पर युवा जोश और अनुभव के तालमेल के साथ उन्हें रोकने की कोशिश करेगी.

इस महा-मुकाबले में कुछ ऐसी व्यक्तिगत भिड़ंत देखने को मिलेंगी, जो मैच का रुख तय कर सकती हैं, आइए उन जोड़ी पर एक नजर डालते हैं.

वैभव सूर्यवंशी बनाम भुवनेश्वर कुमार

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 250 के करीब के स्ट्राइक रेट के साथ IPL 2026 में तहलका मचा रखा है. इस युवा जोश को थामने की जिम्मेदारी RCB के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर है. ‘भुवी’ अपनी नकल बॉल और सटीक वेरिएशन के लिए जाने जाते हैं. यह मुकाबला दो पीढ़ियों का टकराव है. एक तरफ टीनेजर की बेखौफ बल्लेबाजी और दूसरी तरफ एक मंझे हुए खिलाड़ी की चालाकी. अगर भुवी को शुरुआत में स्विंग नहीं मिली, तो वैभव पहले 6 ओवरों में ही मैच छीन सकते हैं.

विराट कोहली बनाम रवि बिश्नोई

यह मुकाबला किंग कोहली और गुगली के उस्ताद बिश्नोई के बीच की क्लासिक जंग है. 2026 के सीजन में विराट जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं लेकिन मिडिल ओवर्स में रवि बिश्नोई उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होते रहे हैं. बिश्नोई का क्विक आर्म एक्शन और चकमा देने वाली गुगली अक्सर कोहली को मुश्किल में डालती है. RCB की जीत काफी हद तक कोहली की कप्तानी पारी पर टिकी है जबकि RR जानती है कि अगर बिश्नोई ने यहां सफलता दिला दी तो बेंगलुरु का मिडिल ऑर्डर बिखर सकता है.

टिम डेविड बनाम जोफ्रा आर्चर

डेथ ओवर्स में असली मुकाबला टिम डेविड और जोफ्रा आर्चर के बीच होगा. डेविड पिछले मैच में 70 रनों की तूफानी पारी खेलकर आ रहे हैं और खुद को बेस्ट फिनिशर साबित कर चुके हैं. उन्हें रोकने के लिए राजस्थान आर्चर की 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार वाली यॉर्कर का इस्तेमाल करेगा. यह पावर और स्पीड की सीधी जंग है. आर्चर अक्सर शॉर्ट बॉल से डेविड को परेशान करते हैं, लेकिन अगर लेंथ में थोड़ी भी चूक हुई, तो गेंद सीधा गुवाहाटी के स्टैंड्स में नजर आएगी.

RR बनाम RCB मैच की भविष्यवाणी

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है. उम्मीद है कि RCB मिडिल ओवर्स में खेल पर पकड़ बनाएगी और एक करीबी अंतर से जीत दर्ज करेगी. हालांकि राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दिलाएंगे, लेकिन दबाव के समय RCB के पास जो फिनिशर्स और अनुभवी तेज गेंदबाज हैं वे उनके विजय रथ को आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

चोरी ऊपर से सीनाजोरी! स्कूटी पर बैठी बेटी पर हमले के लिए दौड़े पालतू कुत्ते, पिता ने किया बचाव तो मालिक ने कर दी पिटाई

सड़क पर हिंसक झड़प का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति…

Last Updated: April 10, 2026 15:12:11 IST

Radhika Merchant Anant Ambani Kiss: बर्थडे गिफ्ट! अनंत अंबानी को भरी महफिल में पत्नी राधिका ने दी Kiss

Anant Ambani Kiss: अनंत अंबानी के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार अंबानी…

Last Updated: April 10, 2026 14:52:06 IST

Eggless Cake Recipe: बिना अंडे के केक नहीं बनता सॉफ्ट? इस तरह से बनाएंगे तो हमेशा स्पंजी बनेंगे केक

Cake Recipe: अगर आप वेजीटेरियन हैं और बेकिंग के शौकीन हैं तो एगलेस केक बनाना…

Last Updated: April 10, 2026 14:51:48 IST

Kisan e-Mitra: PM Kisan की अगली किस्त से लेकर फसल बीमा तक, ‘किसान ई-मित्र’ देगा हर सवाल का सटीक जवाब

Kisan e-Mitra AI Chatbot: अभी तक किसानों को बीमा, लोन, सब्सिडी और योजनाओं से जुड़ी…

Last Updated: April 10, 2026 14:45:58 IST

बस 100 रुपये और लाखों आपकी जेब में! आधे दाम पर मिल रहे ब्लूचिप स्टॉक्स, फटाफट करें निवेश

Stocks Under 100 Rupees India: अगर आप भी फायदेमंद ब्लू चिप स्टॉक खरीदना चाह रहे…

Last Updated: April 10, 2026 14:32:54 IST

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह तो झांकी थे, भुवी अभी बाकी हैं! वैभव के लिए ‘काल’ बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार?

Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: April 10, 2026 14:24:21 IST