RR vs MI Weather Forecast: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में मौसम बाधा डाल सकती है, क्योंकि मंगलवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है.
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में कैसा रहेगा मौसम?
RR vs MI Weather Forecast: IPL 2026 का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में कप्तान रियान पराग की नजर लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल करने पर होगी. राजस्थान रॉयल्स ने अपने शुरुआती 2 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम वापसी करने के लिए तैयार है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था. इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. ऐसे में फैंस इस मैच को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं, लेकिन डर है कि कहीं बारिश खेल बिगाड़ न दे. दरअसल, सोमवार (6 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मैच बारिश से धुल गया. इसकी वजह से फैंस को डर है कि मुंबई बनाम राजस्थान के मैच में भी बारिश विलेन न बन जाए. ऐसे में आइए जानते हैं कि गुवाहाटी की मौसम रिपोर्ट…
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच असम के गुवाहाटी में बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, गुवाहाटी में दोपहर के समय हल्की बारिश होने की संभावना है. एक्यूवेदर के अनुसार, 7 अप्रैल को गुवाहाटी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि शाम होते-होते बारिश होने की संभावना कम होती जाएगी. मुंबई बनाम राजस्थान का मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.
ऐसे में उम्मीद है कि मैच में कोई बाधा नहीं आएगी. रिपोर्ट के अनुसार, शाम 6 से 7 बजे के बीच बारिश की संभावना सिर्फ 26 फीसदी है, लेकिन रात के समय बारिश की संभावना बढ़ जाएगी. अगर टॉस के समय बारिश होती है, तो मैच में देरी हो सकती है. उम्मीद है कि यह इस मैच में नतीजा जरूर आएगा. भले ही बारिश के कारण मैच थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रुक सकता है.
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था. इस मैच में राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से शिकस्त दी. इस मुकाबले में राजस्थान के जीत हीरो ध्रुव जुरेल और तुषार देशपांडे रहे. जुरेल ने 42 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड किए.
वहीं, मुंबई इंडियंस अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हारकर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 6 विकेट से हराया था. इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वापसी कर रहे हैं.
RR vs MI Predicted Playing XI: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई…
iGOT Karmayogi Use Guide: iGOT कर्मयोगी एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी कर्मचारियों की…
Pregnancy Problems: प्रेग्नेंसी को 9 महीनों को तीन चरणों में बांटों गया है, जिन्हें तिमाही (Trimesters)…
Delhi Unauthorised Colony: दिल्ली सरकार ने दिल्लीवालों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है. बता…
अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली ट्रेन में मिलने वाले खाने में कीड़े निकलने से हंगामा…
Viral Video: इस वीडियो में एक ऐसा पल कैद हुआ है जो किसी रहस्य से…