पाकिस्तान की टी20 टीम में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने संकेत दिए हैं कि वह आने वाले समय में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक ले सकते हैं.
सलमान अली आगा ने क्या कहा?
पाकिस्तान की टी20 टीम में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने संकेत दिए हैं कि वह आने वाले समय में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक ले सकते हैं. पाकिस्तान के कप्तान ने साफ किया कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य अगले साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप है. इसी वजह से सलमान का मानना है कि अगर टी20 क्रिकेट से दूरी बनाने से उन्हें बेहतर तैयारी में मदद मिलती है, तो वह ऐसा करने के लिए तैयार हैं.
2027 वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर और नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. सलमान का कहना है कि इतने बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों के लिए अपना वर्कलोड सही तरीके से मैनेज करना बेहद जरूरी होगा. रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान सलमान ने कहा कि उन्होंने अभी से अपने कार्यक्रम को संतुलित करने के बारे में सोचना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि भले ही वर्ल्ड कप में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन खिलाड़ियों को पहले से योजना बनानी पड़ती है. सलमान के मुताबिक अगर कुछ टी20 मैचों से दूर रहने से वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट के लिए ज्यादा अच्छी तैयारी कर सकते हैं, तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसा करेंगे.
सलमान पिछले एक साल से पाकिस्तान की टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन हाल के समय में इस फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही, जिससे टीम और कप्तान दोनों पर दबाव बढ़ गया.
हालांकि टी20 में संघर्ष के बावजूद सलमान वनडे टीम के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. तीन मैचों में उनके स्कोर 106, 64 और 5 रन रहे थे. इन पारियों ने यह साबित कर दिया कि 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की योजनाओं में सलमान की भूमिका कितनी अहम रहने वाली है. सलमान ने पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने माना कि पीएसएल युवा खिलाड़ियों को पहचानने का शानदार मंच है, लेकिन केवल लीग में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर किसी खिलाड़ी को सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका नहीं दिया जाना चाहिए.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…